जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेआ टी गांव में अमृत महोत्सव का किया गया कार्यक्रम
✍️ जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी
आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद में आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विरजेंद्र कुमार सिंह सहित प्रभारी सचिव/ सिविल जज(सी0डि0) सुश्री शाम्भवी यादव द्वारा विधिक साक्षरता एवं अन्य शासन की जनहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु ग्रामीण स्तर पर घर घर जाकर जनजागरूकता हेतु आज ग्राम आंटी में 13 विभिन्न स्थलों पर व्यक्तियों को एकत्रित कर पम्पलेट्स आदि का वितरण किया गया एवं 50 प्रथक जरूरत मंद व्यक्तियों को विधिक जानकारी दी गयी। उन्होंने सभी व्यक्तियों को विधिक की जानकारी देते हुए शासन द्वारा उनके उत्थान हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की भी संकिलित जानकारी उनके मध्य पंहुंचाई।
सिविल जज(ज0डि0) श्री अंकित वर्मा, मा0 अपर सिविल जज(ज0डि0)श्री विकास वर्मा एवं उपजिलाधिकारी छिबरामऊ द्वारा भी तहसील छिबरामऊ सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया एवं वहां उपस्थित व्यक्तियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी। उन्होंने शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को पम्पलेट का वितरण किया एवं छिबरामऊ क्षेत्र के ग्रामों में भी पम्पलेट वितरित करते हुए सभी को विधिक साक्षरता हेतु मौखिक जानकारी भी दी गयी एवं उसमें गरीब असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक साहायत दिए जाने हेतु उनकी प्रविष्टियां भी अंकित की गई जिससे उनको विधिक साहायता दी जा सके।