भारत रतन डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह ने दीप प्रज्वलित करके तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया

फिरोजपुर दिनांक-19.04.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

मंडल कार्यालय, फिरोजपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह ने दीप प्रज्वलित करके तथा उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करके किया।

 अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता, दलितों के मसीहा, समाज सुधारक तथा राष्ट्रीय स्तर के नेता थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन दलितों, आर्थिक रूप से कमजोर तथा वंचित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने स्वतंत्र भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया इसीलिए उन्हें भारतीय संविधान का पिता तथा आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। 

इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आधुनिक भारत के निर्माण में उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण कर, उनकी नीतियों पर चलने पर बल दिया। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति संगठन के सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या : तस्करी के लिए जा रहे 15 गोवंश को पुलिस ने पकड़ातस्कर व चालक फरार

Tue Apr 19 , 2022
अयोध्या:———-तस्करी के लिए जा रहे 15 गोवंश को पुलिस ने पकड़ातस्कर व चालक फरारपटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली कट के पास का है मामलामनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याहमारे भेलसर संवाददाता के अनुसार(अयोध्या)लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली कट के पास से एक ट्रक में लदे गोवंश […]

You May Like

Breaking News

advertisement