विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना : नीरू मलिक

हरियाणा संपादक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 5 जून : ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल द पर्ल, कुरुक्षेत्र की प्रिंसीपल नीरू मलिक ने कहा कि 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक करना। इस दिन देश-दुनिया के विभिन्न संस्थान कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वे रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोल रही थी।
नीरू मलिक ने कहा कि कुछ दशकों से हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है. जिससे इस पर रहने वाले जीव-जंतु, जलवायु समेत सभी चीजें प्रदूषित हो रही है. जिससे सबके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य है कि लोगों को इसके प्रति जागरूक करना। ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें ना की पेड़ों की कटाई जिस तरह से देश में विकास हो रहा है, कंस्ट्रक्शन किए जा रहे हैं उसके बदले कई पेड़ पौधे की कटाई बड़ी मात्रा में कर दी जा रही है. ऐसे में यह जीवनदायिनी पेड़-पौधे ही अगर नहीं रहेंगे तो हम या हमारी आने वाली पीढ़ी कैसे रहेगी. ऐसे में हमें एकजूट होकर इसे गंभीरता से लेना होगा. वन प्रबंधन, ग्रीन हाउस गैस को नियंत्रण करना, पनबिजली संयंत्र का उपयोग या सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल करने से ही हमारा वातावरण शुद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद किया जाए और सोलर एनर्जी जैसी इको फ्रेंडली चीजों को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाया जाए। इस मौके पर ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल द पर्ल में पौधारोपण भी किया गया।
इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं लवलीन, सुमिति, ममता भटनागर, मोनिका, आशा, निशा कौशिक, अन्नू, सीमा मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोविंदा आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

Sun Jun 5 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 गोविंदा आश्रम हर जरूरतमंद कन्या को शिक्षा और जरूरत का सामान देने में हमेशा तत्पर।जरूरतमंद कन्या को अपनी कन्या समझकर शिक्षित करने वाले के घर में कभी विपत्ति नही आती : महंत बंशी पुरी। कुरुक्षेत्र पिहोवा :- पिहोवा के श्री गोविंदानंद […]

You May Like

Breaking News

advertisement