मानव जीवन का उद्देश्य सत्संग में लगना श्री राम कथा के सातवें दिन बोले संत आचार्य श्री राम जी

पुलिस रेंज फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह ढिल्लों एवं जिला लोक संपर्क अधिकारी अमरीक सिंह संगठन के रूप में पधारे।

फिरोजपुर, 17 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

   भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर शुरू हुई श्री राम कथा के सातवें दिन राष्ट्रीय संत आचार्य श्री राम जी महाराज वृन्दावान वालों ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य सत्संग में लगना है। सत्संग से बुद्धि निर्मल होती है। उन्होंने कथा में राम बनवास का वृतांत सुनाया और कहा कि त्याग ही तपस्या है।  भाई को भाई से संपत्ति नहीं बल्कि विपत्ति का बंटवारा करना चाहिए। भगवान राम ने मानव सेवा के लिए राज्य सुख छोड़ दिया। मां कैकई ने कहा कि राम बन जाओ, राम बन ना जाते तो वह श्री राम न बन पाते। आज राम मां कैकई के त्याग से ही पूजनीय हैं। कथा आयोजक श्री सनातन धर्म प्रचार एवं वैल्फेयर सोसाईटी के प्रधान मनीश शर्मा, पदाधिकारियों हरी राम खिंदड़ी, राम अवतार, प्रेम शर्मा, सुरिन्द्र शास्त्री ने बताया कि छठे दिन विजय मोंगा, संजीव तलवाड़, रोहित देवगण, राजेश सचदेवा, विकास पासी, रमन धवन, परमिन्द्र सिकरी, राकेश ग्रोवर जबकि सातवें दिन शुक्रवार को मनीश शर्मा, राजिन्द्र कुमार, अजय तुल्ली, गौरव धवन, वरूण कुमार, संजय गुप्ता, लालो हांडा इत्यादि यज्ञमान के रूप में शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा कला परिषद ने किया पद्मश्री महावीर गुड्डू का सम्मान

Fri May 17 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पद्मश्री महावीर सिंह गुड्डू का सम्मान हरियाणा के समस्त कलाकारों का सम्मान है। नागेंद्र शर्मा। कुरुक्षेत्र 17 मई : हरियाणा प्रदेश में कला के क्षेत्र में पहला पद्मश्री पुरस्कार आना समस्त कलाकारों के लिए गौरव की बात है। लोक कलाकार महावीर गुड्डू का सम्मान हरियाणा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement