मुख्यमंत्री की घोषणाओं से सम्बन्धित विकास कार्यों की रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर करनी होगी तैयार : मुकुल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र में 157 मुख्यमंत्री की घोषणाओं को किया जा चुका है पूरा।
109 घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर।
मुख्यमंत्री ने की 309 घोषणाएं।

कुरुक्षेत्र 15 नवम्बर :- उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र जिले में अलग-अलग विभागों से सम्बन्धित 309 योजनाओं और विकास कार्यों की घोषणा की है। इनमें से 157 घोषणाओं का कार्य पूरा किया जा चुका है और 109 घोषणाओं पर विकास कार्य तेजी के साथ चल रहा है। सभी लंबित 27 घोषणाओं पर शीघ्र कार्य शुरू करने के आदेश दिए है, इतना ही नहीं अभी तक 16 घोषणाएं नॉट फिजिकल पाई गई है।
उपायुक्त मुकुल कुमार सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर समीक्षा कर रहे थे। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने प्रत्येक विभाग के अधिकारी से उनके विभाग से सम्बन्धित मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। इस रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा तीसरे और चौथे फेस में कुल 309 घोषणाएं की है इनमें से 157 घोषणाओं को पूरा किया जा चुका है और 109 घोषणाओं पर तेजी के साथ विकास कार्य किए जा रहे है। इसके अलावा 27 घोषणाएं अभी लंबित है और 16 घोषणाओं पर अभी कार्य नहीं किया जा सकता है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने सभी अधिकारियों को आदेश दिए कि जिन घोषणाओं पर विकास कार्य चल रहे है। उन घोषणाओं को 31 मार्च 2022 तक पूरा करने का प्रयास किया जाए। जिस-जिस विभाग से सम्बन्धित मुख्यमंत्री द्वारा 10 घोषणाएं की है उस विभाग के अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की अपडेट रिपोर्ट आगामी 7 दिनों के अंदर भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य को लेकर सभी अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करेंगे। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम कपिल शर्मा, एसडीएम सोनू राम, नगराधीश हरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दीपोत्सव पूरी दुनिया में बनाएगा एक पहचान : छाबड़ा

Mon Nov 15 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आजादी के अमृत महोत्सव का इतिहास देखने को मिलेगा गीता महोत्सव में।मीडिया के प्रयासों से ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को मिला एक मुकाम। कुरुक्षेत्र 15 नवंबर :- कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता […]

You May Like

Breaking News

advertisement