सीबीगंज क्षेत्र की वृन्दावन कॉलोनी का रास्ता बना “मौत का रास्ता”, रोज़ाना हो रहे हादसे

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सीबीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के वार्ड नंबर 27 में स्थित वृन्दावन कॉलोनी का मुख्य रास्ता इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। कॉलोनी में आने-जाने वाले राहगीर आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक भी हादसों का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार कैलाश कुमार शाहू महानगर मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बताया है कि हमारे घर के पास से वृन्दावन कालौनी तक सड़क निर्माण के लिए वर्ष 2025 में कॉलोनी तक सड़क निर्माण की जिम्मेदारी माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार द्वारा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई थी, लेकिन आज तक सड़क निर्माण तो दूर, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मौके पर कोई सुध तक नहीं ली गई है। मथुरापुर की ओर बनने वाली सड़क भी अधूरी पड़ी है।
सड़क और नाले का निर्माण न होने के कारण बरसात व गंदे पानी का जलभराव हो जाता है, जिससे सड़क पर कीचड़ की मोटी परत जम गई है। इसी कीचड़ के कारण राहगीर, मोहल्लेवासी और स्कूल जाने वाले बच्चे फिसलकर गिर रहे हैं। वहीं, बाहर से आने वाले मेहमान भी बाइक से गिरकर घायल हो चुके हैं।
मोहल्ले वासियों ने मांग की है कि इस खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी बरेली नगर निगम प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग को तत्काल सड़क मरम्मत एवं नाला निर्माण के आदेश दें, ताकि सड़क को सुरक्षित बनाया जा सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की अपील की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वैच्छिक सेवानिवृत्त/अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को गरिमामय एवं सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

Sun Feb 1 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जनपद बरेली में उत्तर प्रदेश पुलिस के उन अधिकारी/कर्मचारीगण, जिन्होंने अपने दीर्घ, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल के उपरान्त स्वैच्छिक सेवानिवृत्त/अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की, उनके सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, […]

You May Like

advertisement