जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में दुर्गा शतचंडी अनुष्ठान यज्ञ में दी गई आहुतियां

हरियाणा संपादक , वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का आह्वान कर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया।

कुरुक्षेत्र, 11 अक्टूबर : शारदीय नवरात्रों के अवसर पर जयराम विद्यापीठ में चल रहे श्री दुर्गा सप्तशती पाठ एवं शतचंडी अनुष्ठान के अवसर पर यजमान के तौर पर रामनिवास, सतबीर शर्मा व राजेंद्र शर्मा परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। उन्होंने जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से अनुष्ठान यज्ञ में आहुतियां दी। विद्यापीठ के आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने नवरात्रों में मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का आहवान कर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। उन्होंने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा है कि नवरात्रों के अवसर पर लोगों को दोहरी मानसिकता का त्याग करना चाहिए। समाज की सोच ठीक करने की जरूरत है। ब्रह्मचारी के अनुसार समाज की सोच भी बदलें और नई अलख जगाएं, नारी को ममता का रूप कहा जाता है। ममता का रूप नारी घर तक ही सीमित नहीं रखें क्योंकि नारी की पहचान महान समाज सुधारक के रूप में भी है। मां भगवती के नौ देवी स्वरूप प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। इस समय पूरे देश में नवरात्रों की धूम है । जगह जगह मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जा रही है। देशभर में श्रद्धालु मां भगवती की आस्था से पूजा कर रहे हैं और अष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं की पूजा करेंगे। पर अफ़सोस है कि नवरात्र पुरे हो जाने पर लोग वापस अपनी पुरानी दिनचर्या पर लौट जाते हैं।
जयराम विद्यापीठ में पूजन करते हुए यजमान तथा अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केसरी देवी जयराम पब्लिक की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Mon Oct 11 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 941619187 केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 11 अक्टूबर : देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृत के प्रोत्साहन, योग, गौ संरक्षण एवं आध्यात्म इत्यादि क्षेत्रों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष […]

You May Like

advertisement