देश के विकास और समाज के नवनिर्माण में संतजनों की रही हमेशा अहम भूमिका: सुधा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

विधायक सुभाष सुधा सहित संतजनों ने संत श्री ब्रह्मदास को दी श्रद्धांजलि , उदासीन अखाडे में लगी लंगर की सेवा।

कुरुक्षेत्र 5 अगस्त :- थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि देश के विकास और समाज के नवनिर्माण में संतजनों की हमेशा अहम भूमिका रही है। इन संतों के कारण ही देश की युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा और संस्कार मिलते है। इस देश में हमेशा संतजनों को पूरा आदर और सम्मान दिया जाता रहा है।
विधायक सुभाष सुधा वीरवार को श्री संतपंच परमेश्वर पंचायती अखाडा बडा उदासीन कुरुक्षेत्र में श्री ब्रह्मदास की शोक सभा में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा,संत शिरोमणि महंत बंसीपुरी जी महाराज, महंत महेश मुनि, महंत निरजंन दास, स्वामी परमहंस, स्वामी सेवा दास, महंत सतानंद, स्वामी भूमानंद, महंत गुरु भगत सिंह, संत यमुना दास, महंत रमेश मुनि, महंत शांति दास, महंत अमृत मुनि मानसा ने श्री ब्रह्मदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस शोक सभा के बाद संतजनों के लिए विशेष लंगर की सेवा भी रखी गई।
विधायक ने शोक सभा में बोलते हुए कहा कि भारत देश सदियों से ऋषि मुनियों और संतजनों की भूमि रही है। इस भूमि पर ऋषि मुनियों और संतजनों ने तपस्या की और इस तपस्या से देश को संस्कृति और संस्कारों की भूमि से जाना गया। इतना ही नहीं धर्मक्षेत्र- कुरुक्षेत्र में हजारों वर्ष पूर्व पवित्र नदी सरस्वती का प्रवाह था। इस पवित्र नदी के किनारें साधू, संतों ने वेदों की रचना की और आज पूरा विश्व इन वेदों की राह पर चल रहा है। यहीं इसी भूमि से पूरे विश्व को शिक्षा और संस्कार की प्राप्ति हुई। इसलिए साधू, संतों का हमेशा इस समाज में मान सम्मान रहा है। इन महान पुरूषों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा भी मिलती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्र हित सर्वोपरि रखकर इनसो ने किया काम : डा. जसविंद्र खैहरा

Thu Aug 5 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कहा, 18 वर्षों से विद्यार्थियों की समस्याओं का निपटान करवा रहा है इनसो संगठन।डा. जसविंद्र खैहरा के नेतृत्व में सैंकडों युवा रोहतक के लिए रवाना। कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त :- जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष व शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement