मेंहनगर के दामा मे समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क कर बैठक का किया आयोजन मुख्य अतिथि ने कहा आम जनता महँगाई से हुई त्रस्त
मेहनगर आजमगढ़। मेंहनगर के दामा में समाजवादी पार्टी ने जनसम्पर्क किया व एक बैठक कर लोगों को जागरूक किया गया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महँगाई की मार से तंग आ चुकी है। पिछड़ी और दलित जातियों पर अत्याचार जारी है। प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए मन बना चुकी है।
राजपाल कश्यप मेहनगर तहसील संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के आवास पर बैठक में उपस्थित जनता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दलित और शोषित वर्ग का सम्मान और उनके भलाई का कार्य केवल अखिलेश यादव ही कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, दीपचन्द विशारद, विद्या चौधरी, सुनीता सिंह, नरेन्द्र पासवान, राजेश सरोज, वीरेन्द्र यादव, विवेक सिंह, अशोक यादव, श्री प्रकाश, हंसराज यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामजीत यादव एडवोकेट ने किया।