गुदगुदी सुपरफास्ट का दूसरा वार्षिक उत्सव सम्पन्न

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

करनाल,13 अक्टूबर : गुदगुदी जंक्शन समूह कुरुक्षेत्र द्वारा संचालित मनोरंजक व्हाटसऐप गु्रप गुदगुदी सुपरफास्ट का दूसरा एवं गुदगुदी टाईमपास का पहला वार्षिक उत्सव रविवार सायं रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रमौली गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में गु्रप सदस्यों द्वारा केक काटकर सैलीबे्रट किया गया।गु्रप के संरक्षक जितेन्द्र बंसल,सचिव सुनील अंगीरस व करनाल यूनिट इंचार्ज पुनीत बजाज ने सभी सदस्यों से गु्रप बारे विस्तार से चर्चा की।इस दौरान कुछ सदस्यों से वीडियो कान्फे्रंसिंग से भी बातचीत की गई। अध्यक्ष चन्द्रमौली गौड़ ने गु्रप की दो वर्ष की उपलब्धियां और आगे की योजनाएं बताई।कार्यक्रम में पुनीत बजाज सर्वश्रेष्ठ इंचार्ज घोषित किए गए। जबकि दो वर्षों के बैस्ट स्कोरर में जितेन्द्र मिश्रा मुंबई प्रथम,शशि धीमान कुरुक्षेत्र द्वितीय एवं नरेश शर्मा कैथल तृतीय रहे। ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य डॉ. जोगिंद्र मदान ने कहा कि व्हाटसऐप गु्रपों में गुदगुदी जंक्शन एक सफल प्रयास है, जिसके सभी 12 गु्रप मनोरंजक होने के साथ-साथ ज्ञानवर्धक, व्यवसायिक व पारिवारिक हैं।कमल मुटड़ेजा ने कहा कि आज के इस दौर में जहां सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक और व्हाटसएप पर हजारों लोग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं परन्तु वास्तविकता में कुछेक लोग ही एक दूसरे को व्यक्तिगत रूप से जानते होंगे। ऐसे में गुदगुदी परिवार द्वारा चलाए जा रहे सभी गु्रप सभी सदस्यों के परिवारों को साथ लेकर चल रहे हैं। कार्यक्रम में करनाल यूनिट इंचार्ज पुनीत बजाज को गुदगुदी जंक्शन पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस दौरान डॉ.भूपेंद्र शर्मा, किशोर नागपाल, विनीत गुप्ता, तरुण परुथी,चांद कश्यप,दीपक कम्बोज, पंकज कुमार, हरिमोहन नारंग नीलोखेड़ी, ललित कुमार,और विकास गुप्ता इत्यादि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरहदी लोक सेवा समिति जिला फिरोजपुर की ओर से कैंडल मार्च निकालकर जनरल बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी और उनके साथी जांबाज योद्धाओं को देहात पर श्रद्धासुमन भेंट कर दी गई श्रद्धांजलि

Mon Dec 13 , 2021
फिरोजपुर 12 दिसंबर { कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- सरहदी लोक सेवा समिति जिला फिरोजपुर की इकाई श्री धर्मपाल बंसल प्रांत उपाध्यक्ष व कमल कालिया जिला अध्यक्ष व समिति के सदस्यों ने जनरल बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी और उनके साथी जांबाज योद्धाओं को सारागढ़ी गुरुद्वारा से बर्की मेमोरियल तक कैंडल […]

You May Like

Breaking News

advertisement