व्हाटसएप ग्रुप गुदगुदी एक्सप्रेस का दूसरा वार्षिक उत्सव सम्पन्न

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 4 अक्तूबर , गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा संचालित मनोरंजकव्हाटसऐप गु्रप गुदगुदी एक्सपै्रस का दूसरा वार्षिक उत्सव रविवार सायं रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता ने बताया संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रमौली गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम को गु्रप की बेटियों द्वारा केक काटकर सैलीबे्रट किया गया। गु्रप के संरक्षक जितेन्द्र बंसल व मित्रसेन गुप्ता, उपाध्यक्ष अनुज गौड़, गुदगुदी एक्सपै्रस के इंचार्ज सुशील भार्गव व कुलदीप चोपड़ा ने सभी सदस्यों से गु्रप बारे विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कुछ सदस्यों से वीडियो कान्फे्रंसिंग से भी बातचीत की गई। अध्यक्ष चन्द्रमौली गौड़ ने गु्रप की दो वर्ष की उपलब्धियां और आगे की योजनाएं बताई। कार्यक्रम में बीकानेर के छत्रपति भादाणी सर्वश्रेष्ठ इंचार्ज घोषित किए गए। जबकि दो वर्षों के बैस्ट स्कोरर में जितेन्द्र मिश्रा मुंबई प्रथम, शशि धीमान कुरुक्षेत्र द्वितीय एवं यशवंत खोत कनकवली (नासिक) तृतीय घोषित किए गए। इस अवसर पर गुदगुदी जंक्शन समूह की द्वितीय शृंखला गुदगुदी रोडवेज-लाफ्टर नगर की लॉंचिंग की गई, जिसमें पहले दिन लाफ्टर नगर डिपो की दो बसें 89 यात्रियों को लेकर मनोरंजनपुर के लिए रवाना हुई। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने कहा कि व्हाटसऐप गु्रपों में गुदगुदी जंक्शन एक सफल प्रयास है, जिसके सभी 10 गु्रप मनोरंजक होने के साथ-साथ ज्ञानवर्धक, व्यवसायिक व पारिवारिक हैं। पे्ररणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुग्गर ने कहा कि आज के इस दौर में जहां सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक और व्हाटसएप पर हजारों लोग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं परन्तु वास्तविकता में कुछेक लोग ही एक दूसरे को व्यक्तिगत रूप से जानते होंगे। ऐसे में गुदगुदी परिवार द्वारा चलाए जा रहे सभी गु्रप सभी सदस्यों के परिवारों को साथ लेकर चल रहे हैं। कार्यक्रम में सदस्य कमल अरोड़ा ने गुदगुदी जंक्शन पदाधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम समापन पर सभी सदस्यों ने एक साथ गाड़ी बुला रही है सीटी बजा रही है, चलना ही जिंदगी है चलती ही जा रही है। गुनगुनाया। कार्यक्रम में साहित्यिक संस्था अदबी संगम की अध्यक्षा डॉ. शकुंतला शर्मा, अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुग्गर, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के महासचिव सुनील वत्स, करनाल से किशोर नागपाल व पुनित बजाज, सुमन बंसल, सरताज भार्गव, आनंदिता, हंसिका, कमल अरोड़ा, अनुष्का अरोड़ा, विवेक भारद्वाज, मनीष जिन्दल, दीप्ति गुप्ता, रूद्र कुमार, शशी धीमान,जगदीश चंद धीमान, लाजवंती शर्मा, देवांशु शर्मा, विनीत गुप्ता, राकेश गेरा, डा.भूपेंद्र शर्मा, सोम सिन्धवाणी, भूषण पाल मंगला, दिनेश गोयल, मंजू बाला, अश्विनी जैन, बॉबी अरोड़ा, रमण बंसल, सतपाल गर्ग और ऋतु भारद्वाज इत्यादि शामिल रहे।
गुदगुदी एक्सपै्रस के वार्षिक उत्सव में शामिल सदस्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्लग: नवनिर्वाचित प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने धन्यवाद रैली का आयोजन किया!

Mon Oct 4 , 2021
ज़फ़र अंसारी Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

Breaking News

advertisement