Uncategorized
फिरोजपुर शहर की एकता नगर कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन का हुआ शुभारंभ

फिरोजपुर शहर की एकता नगर कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन का हुआ शुभारंभ
(पंजाब) फिरोजपुर 12 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
फिरोजपुर शहर की एकता नगर कॉलोनी में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें मातृशक्ति और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का वातावरण बन गया।
कथा व्यास आचार्य पं. परशुराम शुक्ल जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) ने प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद् भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में शांति, सद्बुद्धि और आध्यात्मिक जागृति का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भगवान के नाम और भक्ति से ही जीवन सफल बनता है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भजन-कीर्तन और कथा का रसपान कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक होगी और 17 मार्च 2026 को कथा विराम व भंडारे के साथ संपन्न होगी।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य आयोजक अमित शर्मा (गुरु नगर) और डॉ. युवराज नारंग (गुरु नगर) हैं, जबकि एकता नगर कॉलोनी के सभी निवासी सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा का लाभ लेने का आग्रह किया।



