बेसहारा गौमाता की सेवा से, बिना दिखाई दिए अवश्य फल मिलता है: सुखदेवनन्द

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

हिसार :- नि:सवार्थ भावना से बेसहारा गौमाता की गई सेवा का बिना दिखाई दिए अवश्य फल मिलता है, इसलिए हमें बेसहारा गौ माता की सेवा करनी चाहिए। उक्त वक्तव्य श्री श्री 108 सुखदेवानंद महाराज ने निकटवर्ती गांव हिंदवान में स्थित सेवार्थ गौशाला एवं गुरू गौरख नाथ अखाड़ा में लाखों रूपए की लागत से गौ माता के लिए बनने वाले शैड की आधारशिला के अवसर पर व्यक्त किए।
श्री श्री 108 श्री सुखदेवा नंद महाराज ने बताया कि गांव के ही गौभक्त राजेन्द्र सिंह झाझडिय़ा परिवार की पूजा झाझडिय़ा वीना झाझडिय़ा ने आश्रम में विधिवत पूजन करवाकर 180 × 80 शैड की आधारशिला रखी। इस शैर्ड निर्माण पर लाखों रूपए खर्च होंगे जो झाझडिय़ा परिवार द्वारा किया जाएगा। शैड की आधारशिला से पूर्व स्वामी कमलानंद महाराज व स्वामी सुखदेवानंद महाराज ने सत्संग प्रवचन किए व बेसहारा गौमाता की सेवा के फल के बारे में अगवत करवाया। इस अवसर पर प्रधान राम प्रसाद झाझडिय़ा, धर्मबीर झाझडिय़ा, ठेकेदार सत्यवान, साध्वी दर्शानंद शकुन्तला नंद झाझडिय़ा, मा. सत्यनारायण गंगवा, प्यारेलाल बिश्नोई, मिस्त्री सतबीर, इन्द्र महाराज, कमलदास, पंकज, प्रमोद, सुनील, सत्यवान, कुरड़ाराम झाझडिय़ा एवं गांववासी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जरूरतमंद कन्या की शादी में आए बारातियों व मेहमानों के लिए की भोजन की व्यवस्था

Sat Aug 28 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 हिसार :- निकटवर्ती गांव चौधरीवास में स्थित श्रीकृष्ण सुदामा गौसेवा धाम छतरियां वाली गौशाला के प्रांगण में गांव की एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में आए मेहमानों व पूरी बारात की सेवा व भोजन की व्यवस्था गौशाला समिति सदस्यों द्वारा की […]

You May Like

advertisement