
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : शहर में नॉवल्टी चौराहे से महादेव पुल (महादेव सेतु) की ओर जाने वाली सड़क का धंसना और गड्ढे बनना, खासकर एसपी सिटी कार्यालय के सामने वाली हिस्से में, वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा है।
बारिश में पानी भरने से धंसाव ज्यादा साफ दिखना,और एक तरफ ढलान होने से पलटने का डर यह सब सड़क की संरचनात्मक कमजोरी की ओर इशारा करता है।
नॉवल्टी चौराहे से महादेव पुल की ओर जाने वाली सड़क दिन पर दिन धसती जा रही है,एसपी सिटी कार्यालय के गेट के सामने वाली सड़क धीरे धीरे धस रही है और सड़क पर गड्ढा सा हो रहा है,कुछ महीने पूर्व इसी सड़क पर पुल से उतरते वक़्त एक ट्रक डिवाईडर में घुस चुका है।आज की बारिश में सड़क के गड्ढे में पानी भर गया तो लोगो को दिखा की सड़क कितनी धस चुकी है।पास के बैठने वालों लोगो और दुकानदार गोपाल,भारत,सर्वेश, फरहान शम्सी,जावेद आदि ने बताया कि सड़क एक ओर से ढलान हो रही है वाहन पलटने का खतरा बना रहता है।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़क का सर्वे करवाकर सड़को को दुरुस्त करना ज़रूरी है।
सड़कों की ऐसी समस्याएं (धंसना, गड्ढे, जलभराव) बारिश के मौसम में आम हैं, लेकिन इस जगह पर पुल से जुड़ी होने के कारण यह ज्यादा खतरनाक है। अगर जल्द कार्रवाई न हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। महादेव सेतु पुल से कुतुबखाना की ओर उतरते पुल के ढलान वाले हिस्से (कोतवाली से एसपी सिटी कार्यालय तक) में डिवाइडर को कम चौड़ा (पतला) बनाया जाए, ताकि सड़क चौड़ी हो और राहगीरों/वाहनों को सुरक्षित आवागमन मिले।


