‘हमें तुमसे प्यार कितना…’ गाने ने श्रोताओं को प्रेम रस से भिगोया

‘हमें तुमसे प्यार कितना…’ गाने ने श्रोताओं को प्रेम रस से भिगोया

रिद्धिमा में आयोजित संपूर्ण भैरवी में गायन के विद्यार्थियों और गुरुओं ने बिखेरे सुर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेलीः एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (22 मार्च 2026) शाम आयोजित संपूर्ण भैरवी कार्यक्रम में गायन के विद्यार्थियों और गुरुओं ने अपने स्वरों का जादू जगाया और सुरों के रस से श्रोताओं का मनोरंजन किया। इंस्ट्रूमेंट गुरुओं सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), सुरेंद्र सिंह (परकसन), विशेष सिंह (गिटार), ऋषभ आशीष पाठक (पखावज), दीपकांत जौहरी (तबला), सीमा (सितार), जेरिक अमन जेम्स (कीबोर्ड एवं ड्रम) और दीपक राना (हारमोनियम) अपने वाद्ययंत्रों के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया। गायन के विद्यार्थियों अश्वथ कपूर, रेयांश, शालिनी पांडेय, अर्णव कनौजिया, अतिशय गोयल, नीलम, माही, मानसी, अशोक, गीतू, सोनम, अंशुमा ने ‘जगत जननी’ की आराधना प्रस्तुत की। गायन गुरु सात्विक मिश्रा और डा.वंदना दुग्गल खन्ना ने राग भैरवी में अपनी प्रस्तुति दी। गुरु प्रियंका ग्वाल ने गीत ‘सैंया निकल गए ’ और ‘हमारी अटरिया पे’ को स्वर देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायन के विद्यार्थियों ने विभिन्न फिल्मी गीतों के फ्यूजन को अपनी बंदिश और तराना में पेश किया। फिल्म कुदरत के लिए मजरूह सुल्तानपुरी लिखित प्रसिद्ध फिल्मी गाने ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ को इंदू परडल ने अपनी आवाज में प्रस्तुत कर श्रोताओं को प्रेम रस में भिगोया। अंत में गायन गुरु प्रियंका ग्वाल और सात्विक मिश्रा ने ‘बाजू बंद खुल जाए’ और ‘बरजोरी कीनी रे’ को अपनी आवाज दी। कार्यक्रम का संचालन दीपाली सक्सेना ने किया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, आशा मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, देविशा मूर्ति जी, उषा गुप्ता, डा. रजनी अग्रवाल, सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.शैलेश सक्सेना, डा.आशीष कुमार, डा.रीता शर्मा मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृष्णा नगर कालीबाड़ी के मां काली दरबार के पुनर्निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

Mon Mar 23 , 2026
कृष्णा नगर कालीबाड़ी के मां काली दरबार के पुनर्निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : पचास साल से ज्यादा पुराने कृष्णानगर कालीबाडी के मां काली दरबार के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर उमेश गौतम द्वारा किया गया. उन्होंने नवरात्र की बधाई देते हुए निमार्ण कार्य […]

You May Like

advertisement