आम जनता के हितों से जुड़ी समस्याओं का समाधान एकजुटता से करें – विधानसभा अध्यक्ष

 जांजगीर-चांपा, 24 अप्रैल, 2022/ डॉ महंत ने कहा कि गांव के विकास के लिए सभी एकजुट रहे। सिवनी एक बड़ा गांव है यहां आम जनता से जुड़ी समस्याओं का निराकरण एकता और भाईचारे के साथ करें। उन्होंने महिला पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान कर कहा वे विकास में अपनी उपस्थिति और भागीदारी सुनिश्चित करें और गांव के बेहतर विकास के कार्य करें। वे आज जिले के बलौदा विकास खंड के ग्राम सिवनी में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोग गांव के विकास के लिए महिला प्रतिनिधियों का सम्मान और सहयोग करें ताकि सिवनी एक आदर्श ग्राम पंचायत बन सके।
 विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बलौदा विकासखंड के ग्राम सिवनी में 71.06 लाख रुपए के पांच विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 13 लाख रुपए के दो कार्यों का शिलान्यास और 58.06 लाखों रुपए के तीन कार्यों का लोकार्पण शामिल है। डॉक्टर महन्त के कर कमलों द्वारा आज सिवनी में 10 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवन, 3 लाख रूपये की लागत के स्वागत द्वार का भूमि पूजन किया गया। इसी प्रकार सिवनी के सेवादल परिसर में 5 लाख रुपए की लागत के आहाता निर्माण भाटापारा से सुकरी कला तक 46.46 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली निर्माण और 6.50 लाख रुपए की लागत के पंचायत भवन अतिरिक्त कक्ष निर्माण और जिर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बलौदा श्रीमती नम्रता राठौर, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता नामदेव जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूजा राठौर श्री राम कुमार साहू सर्व श्री दिनेश शर्मा ,रवि पांडेय, मन हरण राठौर, रामविलास राठौर, प्रिंस शर्मा, रामकुमार यादव, सरपंच श्रीमती उमेंदा यादव, साहेब लाल साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गावों के विकास में महिलाएं आगे आकर कार्य करें - विधानसभा अध्यक्ष

Sun Apr 24 , 2022
जांजगीर-चांपा ,24 अप्रैल 2022/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को आगे लाने और ग्रामों के विकास में  नेतृत्व करने का अवसर हमेशा देती आई है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान कर कहा कि वे ग्रामों के विकास के कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णयों और योजनाओं […]

You May Like

advertisement