असलियत सामने आने के बाद मंडप में तमाशा

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली। हरियाणा से बारात लेकर आये लोगों की असलियत सामने आने के बाद मंडप में तमाशा हो गया। बात पुलिस तक पहुंच गई। बताया गया कि दूल्हा व उसके रिश्तेदार फर्जी हैं। जिस लड़के की तस्वीर व जानकारी लड़की पक्ष को दी गई थी वह ये नही थे। पुलिस ने फर्जी तरीके से शादी करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे से 2 महिलाएं भी हैं।

मंगलवार को थाना मिल एरिया क्षेत्र में राघनपुर गांव में करीब 900 किलोमीटर दूर हरियाणा राज्य के पानीपत जिले से एक बारात चलकर यहाँ आई थी। वधु पक्ष के राघनपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि शादी के लिए जो लड़का दिखाया गया था वह नहीं आया उसकी जगह पर कोई दूसरा लड़का आया। जिसे शादी के बिचौलिया रिसु पत्नी अजय निवासी डीह थाना क्षेत्र लेकर आई थी। हरियाणा के पानीपत से यह बारात दूल्हा सहित एक कार में आई थी। पुलिस को सूचना दे दी गई।

हरियाणा के पानीपत से फर्जी दूल्हा समेत पांच लोग एक कार से रात में पहुंचे। तो लड़की पक्ष ने उनकी आवभगत करनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद जब दूल्हे को मंडप पर लाया गया तो सारा राज खुल गया। लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि बिचौलिए पति-पत्नी ने उन्हें अपनी बातों के जाल में फसाया। तभी ग्राम प्रधान को लोगों ने सूचना दे दी। ग्राम प्रधान राजीव ने मामले की जानकारी पाकर थाना मिल एरिया पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी करवा रहे। पति पत्नी सहित फर्जी दूल्हे में बारात के साथ आए कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसी गिरोह में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जांच में मालूम चल रहा है कि यह दुल्हन लूटने वाला गैंग है हो सकता है जो फर्जी दूल्हा दिखा कर शादी करते हैं और उसके बाद गहने और पैसे लूट लिया करते हैं।

वहीं इस मामले में थाना मिल एरिया इंचार्ज राजीव सिंह ने बताया कि थाने में तीन लोगों को हिरासत में लाकर बिठाया गया है। अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जा रहा है। इस मामले में दूल्हा पवन कुमार उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र नरेश निवासी झज्जर हरियाणा, नरेश पुत्र मोहर सिंह, रिश्तेदार दिनेश कुमार पुत्र रनवीर सिंह, बिचौलिए रिशु व उनके पति अजय पुत्र बीकापुर नारायणपुर थाना डीह, राम कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी दिल्ली व विमल व उनके पति रामकुमार को हिरासत में लिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राघवेंद्र बाजपेई की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन एवं हत्यारों को पकड़ने की की गई मांग

Thu Mar 13 , 2025
राघवेंद्र बाजपेई की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन एवं हत्यारों को पकड़ने की की गई मांग बदायूंदिनाँक 12/03/2025कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंसर्व समाज जागरूकताअभियान (भारत)एबं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा तथा अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बदायूं के संयुक्त तत्वाधान में सीतापुर के ईमानदार […]

You May Like

Breaking News

advertisement