दूसरे दिन सिरपुर महोत्सव में बिखरी भक्ति, कला और लोक परंपरा की छटा

महासमुंद 3 फरवरी 2026/ सिरपुर महोत्सव 2026 के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ द्वारा प्रस्तुत क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट, तबला वादन एवं सुगम संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियों से हुई, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की उत्कृष्ट साधना और मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। इसके पश्चात सूफी स्पिरिचुअल म्यूजिक तथा कबीर संगीत संध्या की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए महोत्सव परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
साथ ही संरक्षण एवं विकास बौद्ध कला एवं सांस्कृतिक समाज, मध्य भारत, नागपुर द्वारा प्रस्तुत थेरीगाथा नाट्य मंचन ने बौद्ध संस्कृति, करुणा, त्याग एवं नारी चेतना के संदेश को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इस प्रस्तुति ने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त रूप से उजागर किया। इसके बाद प्रस्तुत भरतनाट्यम नृत्य की आकर्षक और भावपूर्ण प्रस्तुति ने शास्त्रीय नृत्य की गरिमा, लय और सौंदर्य को मंच पर जीवंत कर दिया। नृत्य कलाकारों की भाव-भंगिमाओं और मुद्राओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर संध्या कार्यक्रम में भिलाई की प्रसिद्ध लोक कलाकार पुष्पा साहू द्वारा प्रस्तुत नवा किस्मत लोक कला मंच की शानदार प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की रंगीन छटा बिखेर दी। उनकी ऊर्जावान और भावपूर्ण प्रस्तुति में पारंपरिक लोकगीत, नृत्य एवं नाट्य शैली का सुंदर समन्वय को दर्शकों ने खूब सराहा। पुष्पा साहू एवं उनकी टीम के मधुर गायन ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। इस दौरान पूरा महोत्सव परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा तथा दर्शक झूमते नजर आए। द्वितीय दिवस की सभी प्रस्तुतियों ने सिरपुर महोत्सव को शास्त्रीय कला, लोकपरंपरा, आध्यात्मिक संगीत एवं आधुनिक संस्कृति के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित किया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महानदी आरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम

Tue Feb 3 , 2026
जनप्रतिनिधि, कलेक्टर एवं श्रद्धालु हुए शामिल महासमुंद 03 फरवरी 2026/ सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के पावन अवसर पर प्रति दिवस महानदी तट पर शाम 7ः30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन इस आध्यात्मिक आयोजन में महासमुंद […]

You May Like

advertisement