राज्य सरकार ने अन्नदाता किसानों का बढ़ाया मान – गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर महंत, किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, बुढ़ेना में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली सहूलियत

  जांजगीर-चांपा, 02 दिसंबर, 2021/ छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत रामसुंदर दास ने आज नवागढ़ ब्लाक के ग्राम बुढ़ेना में नवीन धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। आज बुढेना में नया धान खरीदी केंद्र शुरू हो जाने से किसानों की लंबे अर्से से की जा रही मांग पूरी हो गई है।
डॉ महंत ने ग्राम अवरीद और बुढे़ना के किसानों को नवीन का धान खरीदी केंद्र खुलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के किसान हितैषी निर्णयों से अन्नदाता किसानों का मान बढ़ा है। धान का समर्थन मूल्य और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले अनुदान राशि से किसानों को प्रति क्विंटल धान विक्रय पर कुल 2500 रूपये का लाभ मिल रहा है। अन्नदाता किसानों की मेहनत का प्रतिफल मिलने से उनके चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
     डॉ. महंत ने आगे कहा कि धान उत्पादन करने  वाले किसानों के साथ-साथ गौ-पालक किसानों के हित में भी निर्णय लिए गए हैं। अब उन्हें दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ गोबर की भी कीमत मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि गोबर का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व रहा है। उन्होंने बताया कि अब इस गोबर से पेंट और वॉल पुट्टी भी बनाने का भी कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि  गोबर की उत्तरोत्तर उपयोगिता बढ़ने से रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी गौ-पालक किसानों को इससे प्रोत्साहन मिलेगा।
किसानों को सुविधा,समय और धन की बचत- श्री रघुराज पांडेय-
     कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिलासपुर को-आपरेटिव बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रघुराज पांडे ने बताया कि बुढ़ेना और अवरीद के किसानों को अब 5 किलोमीटर का दूर जाकर धान बेचने  जाने और आने की समस्या से निजात मिल गई  है। आज बुढ़ेना में नए धान खरीदी केन्द्र शुरू हो गया है। इस सुविधा से किसान गांव में ही और अवरीद के किसानों को नजदीक में धान बेचने की सुविधा मिल रही है। इससे परिवहन व्यय के साथ समय की बचत हो रही है। ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए धुरकोट उपार्जन केन्द्र में सम्मिलित 5 गांव से 2 गांव को अलग कर बुढ़ेना उपार्जन केंद्र का गठन किया  है। इससे धुरकोट और बुढ़ेना में संलग्न किसानों को धान बेचने में सहूलियत होगी।     इंजीनियर रवि पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए जिस कल्पना और उद्देश्य से पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया है वह आज मूर्तरूप ले रहा है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय से किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। अन्य राज्य भी छत्तीसगढ़ राज्य के किसान हितैषी योजनाओं का अनुकरण कर रहे हैं।
     जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने भी नव गठित उपार्जन केंद्र के लिए किसानों को बधाई व शुभकामनाएं दी। श्री विजय कुमार यादव ने स्वागत भाषण और श्री खगेश श्रीवास ने आभार प्रदर्शन किया।
     इस अवसर पर जिला को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण सिंह, जनपद पंचायत नवागढ़ के सदस्य श्री कमलेश सिंह, सर्वश्री पूर्णेन्द्र तिवारी, प्रवीण पांडे, सुशांत सिंह, ज्योति कश्यप, प्रमोद सिंह, रमाकांत पांडे, शत्रुघन दास महंत, डॉ परस शर्मा, सरपंच श्री राजेश्वर कश्यप, सरोजनी साहू सहित बड़ी संख्या में किसान व त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी- कृषक विक्रम प्रसाद, नये उपार्जन केन्द्र में 2 किसानों ने बेचा कुल 79.6 क्विंटल धान-
     धान खरीदी के प्रथम दिन दो किसानों ने विधिवत टोकन कटवाकर कुल 79.6 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा। धान बेचने वाले बुढे़ना के किसान श्री विक्रम प्रसाद ने कहा कि बुढेना में धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो गई है।  धान बेचने के लिए पहले 5 किलोमीटर दूर धुरकोट खरीदी केन्द्र जाना पड़ता था। उन्होंने नया खरीदी केन्द्र प्रारंभ करने पर राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसी प्रकार अवरीद के श्री विजय कुमार ने भी आज टोकन कटवाकर 58 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया और गांव के समीप उपार्जन केन्द्र खुलने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिपं सीईओ ने केरा, मिसदा धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

Thu Dec 2 , 2021
जांजगीर-चांपा 02/12/2021/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर बुधवार 1 दिसम्बर को नवागढ़ विकासखण्ड के केरा एवं मिसदा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए केन्द्र में आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। केन्द्र में उन्होंने धान की तौल कराकर भी देखा। इस दौरान जनपद […]

You May Like

advertisement