शिवपुराण कथा में सीतामोह की कथा महत्वपूर्ण है : आचार्य शुकदेव जी महाराज।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

दुख:भंजन महादेव मन्दिर में शिव महापुराण कथा का दूसरा दिन।
श्रावण मास में शिव महापुराण कथा सुनने का विशेष महत्व।
प्रतिदिन प्रातः शिव पूजन के साथ अभिषेक हो रह जिसमे गणमान्यजन ले रहे भाग।

कुरुक्षेत्र 26 जुलाई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्राचीन दुख:भंजन महादेव मन्दिर परिसर सन्नेहित सरोवर पर आज शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन आचार्य शुकदेव जी महाराज ने सीतामोह की कथा पर चर्चा करते हुए कहा कि ईश्वर पर विश्वास न होने पर भी जीव को कैसे भटकना पड़ता है। अनेक दुख क्लेश उठाने पड़ते है व ईश्वर का ज्ञान होने पर जीव सब दुखों से छुटकारा प्राप्त कर लेता है सतीमोह की कथा से ये संदेश प्राप्त होता है।
29 जुलाई तक मन्दिर परिसर में श्रावण मास के उपलक्ष में शिव महापुराण महादेव यशोगाथा का आयोजन किया जा रहा है।
कथा प्रतिदिन सांय 4 से 6 – 30 तक होगी।
27 जुलाई शनिवार को पार्वती जन्म, 28 जुलाई रविवार को शिव विवाह का भव्य दर्शन, सोमवार 29 जुलाई को मार्केंडेय कथा का आयोजन होगा।
कथा श्रवण में देश विदेश से आए हुए यजमान भी भाग ले रहे है प्रतिदिन प्रातः पार्थिव शिवलिंग पूजन के साथ रुद्रा अभिषेक हो रहा है आरती में काफी संख्या में महिला पुरषों ने भाग लिया और कावड़ियों ने भी कथा का श्रवण किया। कथा की आरती के बाद यजमानों द्वारा कोल्डड्रिंक ब्रेड पकोड़ा जलेबी इत्यादि का प्रसाद सभी को वितरित किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 हरियाणा बटालियन ने किया वीर नारियों को सम्मानित।

Fri Jul 26 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र : विजय दिवस पर 10 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए. एस काहलों ने वीर नारियों की सम्मानित किया। कौलापुर की रहने वाली पार्वती देवी कारगिल में शहीद हुए सैनिक संजीव कुमार की माता है और तलहेड़ी की […]

You May Like

advertisement