विद्यार्थी बोले मानव जीवन की मूल आधार है:नारी शक्ति

जिला बलिया….

विद्यार्थी बोले मानव जीवन की मूल आधार है:नारी शक्ति

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट

स्थान :-बलिया उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर .8355002336

बलिया दुबहड़। नारी ममता की मूरत, श्रद्धा एवं सद्गुणों की खान ही नहीं बल्कि नारी शक्ति मानव जीवन की मूल आधार भी है। महिलाओं के बिना विकसित तथा समृद्ध समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उक्त बातें सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने बेयासी ढाला स्थित मंगल चबूतरा पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। कहा कि अब समय बदल गया है। चहारदीवारी के अंदर घूंघट में रहने वाली महिलाएं आज जीवन की हर शिखर को छू लेना चाहती है। चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विज्ञान, बैंक, पुलिस या फौज एवं सिविल सेवा आदि के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं। आज महिलाएं सामाजिक, साहित्यिक, राजनीतिक एवं धार्मिक आदि क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं। आज की महिलाओं में छटपटाहट है आत्मनिर्भर बनने की, अपने अविराम अथक परिश्रम से पूरी दुनिया में एक नया सवेरा लाने की और एक ऐसी सशक्त इबारत लिखने की, जिसमें महिला को अबला के रूप में न देखा जाए। श्री विद्यार्थी ने कहा कि 8 मार्च को केवल महिला दिवस का आयोजन करना एवं महिला सशक्तिकरण की बातें करना, तब तक सार्थक नहीं हो सकता जब तक महिलाओं के प्रति सामाजिक सोच एवं संस्कृति में सकारात्मक परिवर्तन न लाया जाए। हालांकि हाल के दिनों में महिलाओं के प्रति समाज का दृष्टिकोण भी बदला है। इस मौके पर विश्वनाथ पांडेय, डॉ सुरेशचंद्र प्रसाद, उमाशंकर पाठक, पन्नालाल गुप्ता, सूर्यप्रताप यादव, अन्नपूर्णानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14 की शाखा जैन मिलन पारस

Mon Mar 8 , 2021
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14 की शाखा जैन मिलन पारसदीपक जेठीदेहरादून द्वारा मासिक बैठक गढ़ी कैंट स्थित स्थल पर की गई जिसमें बच्चों को प्रोतसाहित करने हेतु 4 वर्ग में एक ड्राइंग प्रोत्साहन प्रतियोगिता आयोजित की गयी 📱ऑनलाइन वर्ग में प्रथम स्थान सहज जैनकक्षा – UKG में प्रथम स्थान […]

You May Like

advertisement