विद्यार्थियों ने चार्ट पर प्रदर्शित किया 1800 से 1980 तक भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा की सभी खोज को

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 20 अगस्त :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमोदा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल बनाए। विद्यार्थियों ने सन 1800 से लेकर 1980 तक भारतीय वैज्ञानिकों की खोजों को भी चार्ट पर प्रदर्शित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य यशोदा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षिका सुमन चौधरी, शिवानी तथा अनु मनचंदा की देखरेख में विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार किए। प्रदर्शनी में ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाईट, स्मार्ट सिटी, हाईड्रोलिक एंबुलैंस, एलपीजी डिटेक्टर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम मुख्य आकर्षण रहे। प्रधानाचार्य यशोदा कुमारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आगे बढने की उत्साह पैदा होता है। प्रयोगात्मक कार्यों से विद्यार्थियों में सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है। इस दौरान उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनीता, सीमा, नरेंद्र कौर, सोनल पूजा, ईश्वर सिंह, बलवान सिंह व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
प्रदर्शनी के दौरान मॉडल बनाते विद्यार्थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौधारोपण व उसका संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat Aug 21 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुवि के इको क्लब द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् एक सप्ताह देश के नाम, हरित परिसर, हरित घर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित। कुरुक्षेत्र, 20 अगस्त :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इको क्लब एवं होर्टिकल्चर विभाग द्वारा कुवि के खेल प्रांगण के […]

You May Like

advertisement