अधिवक्ता संघ मेहनगर का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

*अधिवक्ता संघ मेहनगर का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


  • मेहनगर आजमगढ़।
    अधिवक्ता संघ मेहनगर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी तेज प्रताप सिंह ने आज पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
    स्थानीय तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ द्वारा शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार वर्मा और मंत्री पद के लिए अशोक यादव ने शपथ ली। तत्पश्चात संघ के अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया।
    कमलेश सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्यदेव यादव सहमंत्री प्रशासन, पंचम यादव सहमंत्री पुस्तकालय, संजय कुमार कोषाध्यक्ष, माता बख्स सिंह, जयनारायण सिंह व विनोद कुमार सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी, शिवाधार, उदय प्रताप और राम बरत सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निर्वाचित एमएलसी लाल बिहारी यादव, विधायक आजाद अरिमर्दन, सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, जिला मंत्री भाजपा माहेश्वरी कांत पाण्डेय, उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी, पुलिस प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अध्यापक राम जन्म सिंह, जय प्रकाश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह,मोहन लाल गुप्त, जल भरत सिंह, कमलेश कुमार मधुकर, वीरेन्द्र यादव, रामानुज सिंह, पत्रकार सुधीर चन्द्र अस्थाना, दुर्गा प्रसाद सिंह, राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, मुकेश सिंह, जय शर्मा आदि प्रमुख सम्मानित गण, जनपद और अन्य तहसीलों से पधारे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, मेहनगर तहसील के समस्त विद्वान अधिवक्ता उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रजातंत्र में व्यक्तियों का मतदान देश की एकता और अखंडता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है- प्रियंका प्रियदर्शिनी

Mon Jan 25 , 2021
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न:सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुतिमेहनगर,आजमगढ़।11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेहनगर तहसील परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी ने कार्यक्रम में पधारे सहभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में व्यक्तियों का मतदान देश की एकता और […]

You May Like

advertisement