अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन की तीसरी बड़ी कार्रवाई, जिला प्रशासन सख्त सोमवार को हुई दो बड़ी कार्रवाई, इस गैरकानूनी कार्यों में लगे आरोपियों में मचा हड़कंप

रायगढ़, 23 मार्च 2026/ रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विकासखंड लैलूंगा के मुड़ागांव में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है, जहां निजी भूमि पर उगाई जा रही अफीम की फसल का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान मौके से आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है, साथ ही अन्य संभावित कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।
जिले के सभी विकासखंडों में ड्रोन के माध्यम से सघन सर्वे किया जा रहा है, जिससे अवैध खेती और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन  30 मार्च तक

Mon Mar 23 , 2026
उत्तर बस्तर कांकेर, 23 मार्च 2026/ जिले में संचालित समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 मार्च तक ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement