“टिकट चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन में छूटे महिला यात्री के बैग को सुपुर्द कर अपना कर्त्तव्य निभाया

फिरोजपुर दिनांक 23 जुलाई, 2024 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

श्री डिप्टी टीएस रंजीत (मुख्यालय अमृतसर) को ट्रेन संख्या-12014 (अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस) में टिकट चेकिंग के दौरान C8-22 में (अनुभूति कोच) में एक बैग मिला। जिसमें यात्री का जरूरी सामान था। श्री टीएस रंजीत ने HST के माध्यम से यात्री का मोबाईल नंबर निकाल कर यात्री से संपर्क किया, जिसमें यात्री ने बताया की वह नई दिल्ली जाने के लिए सरहिन्द रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या -12014 के C8-22 कोच में चढ़ी वैसे ही, उनको एक जरूरी कार्य के लिए फोन आया जिसकी वजह से उन्हे अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी और यात्री जल्दी में ट्रेन से उतर गई और अपना बैग गाड़ी में ही भूल गई।
यात्री ने सरहिन्द रेलवे स्टेशन पर मौजूद टिकट चैकिंग स्टाफ से संपर्क किया तथा अपने बैग में बारे में जानकारी दी। मौजूदा टिकट चैकिंग स्टाफ ने तुरंत कार्यवाही करते हुए, गाड़ी संख्या – 12014 में ऑन ड्यूटी डिप्टी टीएस श्री रंजीत से संपर्क कर पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद श्री रंजीत ने यात्री का बैग बरामद कर यात्री से संपर्क किया और वापसी में गाड़ी संख्या-12013 में सरहिन्द रेलवे स्टेशन पर उक्त महिला यात्री के पिता को सौंप दिया। यात्री ने भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त किया और रेलवे स्टाफ की ईमानदारी और काम के प्रति समर्पण की सराहना की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने इस सराहनीय कार्य के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ को प्रशंसा प्रमाण पत्र देने की घोषणा की ताकि अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ भी प्रेरित होकर सराहनीय कार्य करें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰਸਟ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਹਰਸਹਾਏ ਵਿਖੇ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ, ਸ਼ਮਸ਼ਾਨ ਘਾਟ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਫਰੀਜ਼ਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਭੇਂਟ

Tue Jul 23 , 2024
ਫਿਰੋਜਪੁਰ,23 ਜੁਲਾਈ{ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਵਾਦਾਦਾਤਾ}= ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿੱਚ ਰੱਬੀ ਰੂਹ ਵਜੋਂ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਅਤੇ ਦੁਬੱਈ ਦੇ ਉਘੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਡਾ: ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰੂ ਹਰਸਹਾਏ ਵਿਖੇ ਮੰਦਰ ਕਮੇਟੀ, ਸ਼ਮਸ਼ਾਨ ਘਾਟ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਫਰੀਜ਼ਰ ਭੇਂਟ […]

You May Like

Breaking News

advertisement