रुद्रपुर उत्तराखंड:राज्य की भाजपा सरकार को अब हटाने का समय आ गया है: मीना शर्मा

राज्य की भाजपा सरकार को अब हटाने का समय आ गया है: मीना शर्मा

रुद्रपुर : उतराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि राज्य में भाजपा सरकार को अब हटाने का समय आ गया है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता पूरे जोश और खरोश के साथ भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। श्रीमती शर्मा ने कहा कि आने वाले 4 महीने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वह अपनी मेहनत लगन और समर्पण से कांग्रेस को सत्ता में लाने का काम करेगें। श्रीमती शर्मा बरिराई क्षेत्र में ग्राम मुकुंद पुर मे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मन्नू चौधरी के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबंधित कर रही थी। उल्लेखनीय हैं कि श्रीमती शर्मा अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव परिमल राय,ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीत विक्ष्वास,ग्राम प्रधान संजीत विक्ष्वास, ग्राम प्रधान मुकेश राणा, ग्राम प्रधान मुकेश बाला,महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, निगम पार्षद प्रीति साना,निगम पार्षद बबीता बैरागी, डॉक्टर सुमित राय,सुदर्शन शर्मा, देबू कोली,नितिन कुमार, अमर सिंह, मानस बैरागी, केशव पाइक,सरदार जसवंत सिंह भोला, बीडीसी किशन सिंह, सतपाल सहित बडी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। संवाददाता अमित आनंद मोनू की रिपोर्ट

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्लग: गांधी जयंती पर हुआ ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन,

Sun Oct 3 , 2021
, रुड़की स्लग– गाँधी जयन्ती पर हुआ ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन एंकर– रुड़की के रामपुर में गांधी जयंती के अवसर पर “एक शाम अमन का पैगाम” देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन निकटवर्ती ग्राम रामपुर में हुआ,जिसमें राष्ट्रीय एकता, भाईचारा एवं संप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया […]

You May Like

advertisement