घमंडी सरकार को सबक सीखाने का समय आ गया है नजदीक : पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा

घमंडी सरकार को सबक सीखाने का समय आ गया है नजदीक : पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में गांव प्रतापगढ के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

कुरुक्षेत्र, 18 सितंबर : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में विकास कार्यों पर रोक लगी है। जनता इस सरकार से दुखी हो चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री घमंड से भरे बैठे हैं। उन्हे जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नही है। आने वाले विस चुनाव में प्रदेश की जनता गठबंधन सरकार को सबक सीखाने का काम करेगी। अब हरियाणा में भारी बहुमत से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वे सोमवार को अपने निवास स्थान पर गांव प्रतापगढ के दर्जनों को युवाओं को कांग्रेस में ज्वाइन करवाने के पश्चात बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अन्य पार्टियों को छोडक़र राजेश सैनी, प्रिंस सैनी, राहुल सैनी, रामदास सैनी व अनुराग सैनी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कांगे्रेस को ज्वाईन किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज कर्मचारी वर्ग, व्यापारी, किसान वर्ग, दुकानदार वर्ग या फिर मजदूर वर्ग सभी परेशान नजर आ रहे हैं। भाजपा द्वारा जो वायदे सत्ता में आने से पूर्व प्रदेश की जनता के साथ किए गए थे वे पूरे तो क्या करने थे, पिछली सरकार द्वारा आम जनता को दी गई साहुलियतों को भी खत्म करने का काम किया है। आज प्रदेश में युवा बेरोजगारी की मार से जूझ रहे हैं। कभी खुशहाल रहने वाला प्रदेश आज बेरोजगारी में नंबर एक पर पहुंच गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है कि इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी और प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि गठबंधन सरकार के हाथों से हरियाणा छुटेगा और कांग्रेस सरकार आते ही प्रदेश में विकास की बहार दोबारा से आएगी।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन करते प्रतापगढ के युवा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छठें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर आयुष विभाग कुरुक्षेत्र कर रहा है निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

Mon Sep 18 , 2023
छठें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर आयुष विभाग कुरुक्षेत्र कर रहा है निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 18 सितंबर : भारत सरकार, हरियाणा सरकार एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान के मार्गदर्शन में हर […]

You May Like

Breaking News

advertisement