हसेरन
कृष्ण जन्म का मार्मिक सुनाया प्रसंग
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी के साथ कु देवेंद्र सिंह
हसेरन के खरगपुर ग्राम में चल रही श्रीमद भागवत कथा मे व्यास विमलेश त्रिपाठी ने भक्तो को कृष्ण जन्म की कथा का अवलोकन कराया कथा पंडाल में बैठे सैकड़ों श्रोता गणों ने कृष्ण जन्म की कथा का रसपान किया व्यास जी ने बताया कृष्ण का जन्म होते ही मथुरा में मानो प्रकाश हो गया हो मानो मथुरा काफी दिनों से अंधेरी पड़ी थी जन्म होते ही प्रकाश मय हो गई व्यास जी के मुखारविंद से नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की मधुर मय गीत का मीठी मीठी तालियों से कृष्ण जन्म को मनाया वही व्यास जी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया ब्यास जी ने भक्तों को बताया प्रभु अनंत प्रभु कथा अनंता प्रभु श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में भादो मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्म हुआ जन्म होते ही पिता वासुदेव मां देवकी बंधन मुक्त हो गए आधी रात को मानो प्रकाश ने अपनी किरण छोड़ दी हो कृष्ण जन्म की झांकी भी प्रस्तुत की गई तथा वासुदेव के द्वारा कृष्ण भगवान को गोकुल ले जाने की झांकी का प्रदर्शन हुआ कृष्ण के दरबार में नृत्य भी देखने को मिला जो आकर्षण का केंद्र बना लोगो ने इस झांकी की जमकर प्रशंशा की कथा पंडाल में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कथा का रसपान किया कृष्ण जन्म की कथा का व्यास जी ने अमृत रूपी वाणी से श्रोता गणों को रसपान कराया