बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए महान संत देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा लगाया वृक्ष विशाल वट वृक्ष का रूप धारण चुका है : डा. रावल।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राएं देश विदेश में धाक जमा रही हैं।
कुरुक्षेत्र, 8 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के संस्थापक प्रातः स्मरणीय परम पूज्य महाराज देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की पुण्य स्मृति के अवसर पर सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा की प्राचार्या डा. सुदेश रावल, सभी प्राध्यापिकाओं, स्टाफ एवं छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर के श्रद्धांजलि दी। प्राचार्या डा. रावल ने सिद्ध संत महाराज देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी के जीवन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए इस महान संत ने जो शिशु वृक्ष लगाया था आज वह विशाल वट वृक्ष का रूप धारण करके पूरे हरियाणा में अपना परचम लहरा रहा है। यहां से उच्च शिक्षा प्राप्त करके बेटियां देश-विदेश में अपनी धाक जमा रही हैं और उन्नति के चरम शिखर को छू रही हैं। नारी जाति के कल्याण एवं अस्तित्व की स्थापना हेतु परम पूज्य महाराज देवेंद्र ब्रह्मचारी जी को सदैव याद रखा जाएगा।
परम पूज्य महाराज देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की पुण्य स्मृति के अवसर पर जयराम महिला महाविद्यालय में श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए।