वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
थानेसर अनाजमंडी में प्रदेश विधानसभा चुनावों की पहली चुनाव रैली आज।
मुख्यमंत्री नायब सिंह, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेशाध्यक्ष मोहन बडौली करेंगे थानेसर विधानसभा रैली में शिरकत।
भाजपा ने क्षेत्रवाद, परिवारवाद और जातिवाद से उपर उठकर किया कार्य।
कांग्रेस ने हमेशा की परिवारवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति।
कुरुक्षेत्र 3 अगस्त : हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री एवं जनसभा के संयोजक सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा से हरियाणा विधानसभा चुनावों का बिगुल 4 अगस्त को बजने जा रहा है। इस पावन धरा पर 4 अगस्त को सुबह 10 बजे थानेसर अनाजमंडी में 90 हल्कों की पहली थानेसर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा होने जा रही है। इस जनसभा को मुख्यमंत्री नायब सिंह के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पूर्व सांसद एवं सह प्रभारी विपल्व देव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडौली, भाजपा के वरिष्ठï नेता सतीश पूनिया, भाजपा नेता सुरेन्द्र नागर के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री और विधायकगण भी शामिल होंगे।
राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को सर्किट हाउस में थानेसर विधानसभा रैली को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्यमंत्री ने थानेसर विधानसभा रैली के लिए कुरुक्षेत्र वासियों को निमंत्रण देते हुए केंद्रीय संगठन का धन्यवाद किया कि थानेसर विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने जा रहा है। इस चुनावी रैली के बाद प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में रैलियों का आयेाजन किया जाएगा। इस जनसभा को लेकर कुरुक्षेत्र के नागरिकों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे स्पष्टï प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर संभालेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह ने हमेशा गीता स्थली ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण का आशीवार्द लेकर अपने हर नेक कार्य का शुभारंभ किया। इसलिए विधानसभा चुनावों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह भगवान श्रीकृष्ण का आशीवार्द लेकर एक बार फिर से सच की जीत के लिए बिगुल बजाएंगे। इस जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और एक-एक कार्यकर्ता जी-जान और पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में लगा हुआ है। इस जनसभा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कोई कसर नहीं छोडी है और 4 अगस्त को सुबह 10 बजे थानेसर अनाजमंडी में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे और भाजपा को मजबूत करेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी अशोक छाबड़ा, भाजपा के पूर्व जिला मीडिया विनीत क्वात्रा, जिला मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स, भाजपा नेता रविन्द्र सांगवान, महेश पारचा, भाजपा के सह मीडिया प्रमुख दिवाकर कुमार आदि उपस्थित थे।
भाजपा ने हमेशा क्षेत्रवाद, परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर किया कार्य:भाटिया
करनाल लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भाटिया ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियों ने हमेशा क्षेत्रवाद, परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति की है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 10 सालों में क्षेत्रवाद,परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य किया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के अढ़ाई करोड़ नागरिकों को अपना परिवार समझकर योजनाएं तैयार की और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पेंशन, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, आयुष्मान व चिरायु योजना का लाभ घर बैठे ऑनलाइन प्रणाली से देने का कार्य किया। इस सरकार ने आम जन के जीवन को सरल और सहज बनाया है। आज प्रदेश का प्रत्येक वर्ग सुख व अमन से अपना जीवन व्यतीत कर रहा है।
10 सालों में भाजपा सरकार ने लिए ऐतिहासिक फैसले
पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पिछले 10 सालों में केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने आमजन के लिए ऐतिहासिक फैसले लेने का कार्य किया है। इस सरकार ने हरियाणा एक हरियाणवी एक और सबका साथ-सबका विकास योजना का जहन में रखकर प्रदेश का विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है। आज प्रदेश की योजनाओं को देखकर अन्य प्रदेश भी दंग और हैरान रह गए है। इतना ही नहीं हरियाणा प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों का अनुसरण कर रहे है।
मुख्यमंत्री 90 विधानसभाओं में तथा प्रदेशाध्यक्ष 22 जिलों में रखेंगे 10 सालों के विकास की गाथा।
पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश की 90 की 90 विधानसभाओं में चुनावी रैलियां करेंगे और विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा 10 सालों में किए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखेंगे। इतना ही नहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन बडौली भी प्रदेश के 22 जिलों में पहुंचेंगे और भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को आमजन के सामने रखेंगे।