बिहार:थग्यारह हजार दीपो की जगमगहाट एवम ग्यारह महाआरती की दृश्य का साक्ष्य बनेगा सिटी सौरा नदी तट आज

पूर्णिया संवाददाता

हर वर्ष की भांति ईस वर्ष भी श्रीराम सेवा संघ के द्वारा देव दीपावली धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 19/11/21 दिन-शुक्रवार को संध्या 05 बजे किया जा रहा है।श्रीराम सेवा संघ के संयोजक राणा प्रताप सिंह ने बतलाया कि बनारस और हरिद्वार से आए हुए पुरोहित महाआरती को सम्पन्न करेंगे।धर्म प्रेमी भक्तजनों के सुविधा हेतु विशेष तैयारी की गई है।मुख्य गेट से कार्यक्रम स्थल तक सैकडो की संख्या मे संघ सदस्यगण आगन्तुक भक्तजनो के लिए सक्रिय भूमिका मे दिखेगें।भगवा पताको से सजी घाट के साथ ग्यारह विशेष रूप से सजी हुई चौकी सौरा नदी तट का आकर्षण बढ़ाएगे।पुष्प और रंगीन बल्बों से पूरे मंदिर,कार्यक्रम स्थल एवम आवागमन मार्ग को सजाई जा रही हैं।महाआरती के पूजन को विधिवत हर वर्ष अपने कुशल देख-रेख में सम्पन्न करवाने वाले पूर्णिया के प्रसिद्ध पुरोहित आदरणीय तिवारी बाबा ने बनारस और हरिद्वार के आशीष तिवारी,हरिओम पाण्डेय,कुमार वैभव,मोहन मिश्रा,भरत पाण्डेय,राजकुमार पाण्डेय, वतन अगस्त्या,कुमार नन्दु एवम सुभाष कुमार को ईस बार की आरती की जिम्मेवारी दी है।ग्यारह हजार दीप को प्रज्वलित करने के लिए समाज के हर परिवार को श्रीराम सेवा संघ आदरपूर्वक आमंत्रित करता है।उन परिवारो को दिशा निर्देश के लिए माताए एवम् बहनों की एक टोली बनाई गई है।श्रीराम सेवा संघ के संचालक अतिश सनातनी ने बतलाया कि ईस बार संघ सदस्यों की ड्रेस पीला कुर्ता,उजला पायजामा एवम् माथे पर केसरिया साफा रखा गया है।पार्किंग की अलग व्यवस्था सुरक्षित तरीके से की गई है।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री विजय शंकर,राहुल राज,गौतम सिंह,निरज गुप्ता,कूंदन मंडल,राजेश रंजन,पंकज दत्ता,सचिन साह,ओमप्रकाश गुप्ता,विवेक शर्मा,सूमित मंडल,पप्पु गुप्ता,विजय सिंह,दीपु जी,राजु पाॅल के साथ सैकड़ो संघ सदस्य लगे हुए हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित नगर कर्तश पर मीना शर्मा ने की पुष्प वर्षा

Fri Nov 19 , 2021
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित नगर कर्तश पर मीना शर्मा ने की पुष्प वर्षा रुद्रपुरः श्री गुरु नामक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित नगर कीर्तन मे हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भी अग्रसेन चौक पर नगर […]

You May Like

Breaking News

advertisement