बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं वाहन, चालकों और आम जनता के जीवन से हो रहा है खिलवाड़ : शंखधार

बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं वाहन, चालकों और आम जनता के जीवन से हो रहा है खिलवाड़ : शंखधार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मिलक अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने शनिवार को तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी को एक पत्र सौंपकर अवगत कराया है कि नगर पालिका परिषद द्वारा जनहित के उपयोग में आने वाले कुल 11 वाहनों का बीमा पॉलिसी माह जुलाई 2024 से नहीं कराया गया है। जिसको पूरे 16 माह बीत चुके हैं और वाहनों को बिना बीमा कराए ही चलाया जा रहा है और आम जनता के जीवन से तथा वाहन चालकों के जीवन से बहुत बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा बनाए गए नियमों में किसी भी वाहन का बीमा पॉलिसी, फ़िटनेस प्रमाण पत्र, प्रदूषण का प्रमाण पत्र तथा वाहन चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होता है। लेकिन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा जनहित के उपयोग में आने वाले कुल 11 वाहनों का बीमा न कराकर सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। जो कि किसी भी दशा में उचित नहीं है। पत्र में आग्रह किया गया है कि जनहित के उपयोग में आने वाले सभी वाहनों का बीमा पॉलिसी अति शीघ्र कराया जाए जिससे कि किसी भी परेशानी के समय में काम आ सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्णाहुति, कन्या पूजन के साथ नव कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण अनुष्ठान अनुष्ठान

Sun Nov 16 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नव दिवसीय नव कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत महापुराण कथा का शनिवार को पूर्णाहूति, कन्या पूजन के साथ विश्राम हो गया। भागवत भगवान की विदाई बड़ी धूम धाम, गाजो बाजों के साथ की गई, तदोपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ।आचार्य रमाकान्त दीक्षित […]

You May Like

advertisement