भारतीय समाज में वसुधैव कुटुम्बकम की वन्दनीयता विद्यमान है : डॉ. शमशेर जमदग्रि

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – संजीव कुमारी।

नई दिल्ली : ‘दोस्तों – अगर मेरी शादी गुलाम भारत में हुई तो जानते हैं – बारात क्या होगी? बाराती कौन होंगे? और कौन होगी – मेरी दुल्हन? हाँ – मैं बताता हूं। अगर मेरी शादी गुलाम भारत में हुई तो बारात होगी – मेरी शवयात्रा। बाराती होंगे – शहीद और दुल्हन होगी – मेरी मौत। भारतवर्ष के अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह द्वारा अपनी यह अमर प्रतिज्ञा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाहौर में अपने क्रांतिकारी मित्रों के समक्ष उस समय की गई थी, जब उनके परिवार, विशेषकर उनकी माताजी, द्वारा उन पर शादी का दबाव डाला जा रहा था और उन अमर बलिदानी द्वारा अपना जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित किया जा चुका था। इतना ही नहीं, उन्होंने न केवल यह अमर प्रतिज्ञा की, बल्कि इसे चरितार्थ भी कर दिखाया।’
भारतमातरम राष्ट्रपीठ, नई दिल्ली के सूत्रधार डॉ. शमशेर जमदग्रि (अपर आयुक्त, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) – भारतवादी साहित्यकार, नई दिल्ली द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में ‘आपका सहयोग फाउंडेशन, नई दिल्ली’ द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स-2026’ विषयक राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के उद्घाटन के अवसर पर ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में अपने विशिष्ट संबोधन का श्रीगणेश उपरोक्त ऐतिहासिक प्रसंग से करते हुए बताया गया कि उनकी आत्मानुभूति है कि अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह की जो निष्ठा एवं समर्पण अपने महान राष्ट्र के प्रति थी, वही निष्ठा एवं समर्पण अपने महान समाज के प्रति श्री सोनू गिरी में है, जिसके आधार पर ही श्री गिरी द्वारा ‘आपका सहयोग फाउंडेशन, नई दिल्ली’ की विधिवत स्थापना की गई है।
मुख्य अतिथि डॉ. जमदग्रि द्वारा सन्देश दिया गया कि भारतीय समाज में वसुधैव कुटुम्बकम की वन्दनीयता विद्यमान है, क्योंकि भारतीय संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की सर्वकल्याणकारी भावना पर आधारित है और बहुमुखी प्रतिभासंपन्न व्यक्तित्व श्री सोनू गिरी द्वारा स्थापित ‘आपका सहयोग फाउंडेशन, नई दिल्ली’ इसी कल्याणकारी भावना के आधार पर भारतीय समाज की अनेक धाराओं में विशिष्ट सेवा कर रहा है एवं उसी अनुक्रम में आज भारतीय समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों को ‘स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स- 2026’ से सम्मानित किया जा रहा है। उनके द्वारा समस्त सम्मानित प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।
सम्प्रति राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री जितेन्द्र सिंह (सुप्रसिद्ध बालीवुड कलाकार, मुम्बई) के साथ डॉ. विजय कुमार (उप-रजिस्ट्रार), श्री दीपक गर्ग (उप- निदेशक) एवं श्री वीरेन्द्र भारतीय (प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, नई दिल्ली) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त सम्मानित विशिष्ट अतिथियों द्वारा भी ‘स्वच्छ एवं साक्षर भारत अवार्ड्स-2026’ के बेहतरीन आयोजन के लिए ‘आपका सहयोग फाउंडेशन, नई दिल्ली’ की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई और समस्त सम्मानित प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं। इस विशिष्ट समारोह में श्री कन्हैया लाल द्वारा प्रदर्शित देशभक्ति की जादूगिरी का उपस्थित दर्शकों द्वारा भरपूर आनंद उठाया गया तथा कला केन्द्र, द्वारका के बाल कलाकारों द्वारा भी नृत्य एवं संगीत का एक बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसके लिए समस्त बाल कलाकारों को श्री सौरभ महेश्वरी द्वारा अपने पिताजी श्री नारायण महेश्वरी (मा. अध्यक्ष, नगर पालिका, जेवर, उत्तर प्रदेश) की तरफ से नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।
सम्प्रति राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के अंत में ‘आपका सहयोग फाउंडेशन, नई दिल्ली’ के संस्थापक-अध्यक्ष श्री सोनू गिरी द्वारा समस्त सम्मानित अतिथियों एवं पुरस्कृत प्रतिभाओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी भारतीय समाज में अपनी इसी प्रतिबद्धता से साथ समाज सेवा का संकल्प दोहराया गया। मंच का कुशल संचालन श्री विकास जी एवं सुश्री अनुप्रिया जी द्वारा किया गया, जिसकी जनता द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो नारा बाबा साहेब की दूरगामी सोच है : ईश्वर सिंह

Tue Apr 14 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – संजीव कुमारी। शिक्षा मानव को बनाती है सभ्य, संस्कारी और आदर्शवादी : ईश्वर सिंह। कुरुक्षेत्र: आज 13 अप्रैल को अंबेडकर महावीर इंस्टीट्यूट के खेडी मारकंडा स्थित संस्थान में बाबा साहेब भीमराव जी की 136 वीं जयंती मनाई गयी। जिसमें भारतीय जनता […]

You May Like

advertisement