सांसद जिन्दल की पहल पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव के लिए कार्यक्रम स्थल का स्थान बदला

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव अब जिन्दल ग्लोबल सिटी 29 सैक्टर के क्लब हाउस में आयोजित किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र, 1 जून : नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा आगामी 4 जून 2026 को आयोजित किए जा रहे “नवीन अवसर अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव” के आयोजन स्थल में प्रशासनिक कारणों से परिवर्तन किया गया है। अब यह महोत्सव डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन, सेक्टर-8 के स्थान पर जिन्दल ग्लोबल सिटी, सेक्टर-29, कुरुक्षेत्र के क्लब हाउस में आयोजित किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि “नवीन अवसर अंतर्राष्ट्रीय रोजगार महोत्सव” 4 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक जिन्दल ग्लोबल सिटी, सेक्टर-29, कुरुक्षेत्र के क्लब हाउस में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। डॉ. मनीष मिश्रा ने मीडिया प्रतिनिधियों से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि वे इस महत्त्वपूर्ण पहल की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं, अभिभावकों और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि क्षेत्र का कोई भी पात्र युवा इस अवसर से वंचित न रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजाद नगर स्थित अशोक वधोन, वंदना वधोन के निवास स्थान पर उनकी बेटी वैशाली बेटा अरुण के स्नेहपूर्ण सहयोग से श्री सुंदरकांड जी के पाठ का किया गया भव्य आयोजन

Mon Jun 1 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 01 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement