
शाहाबाद मारकंडा, भावना शर्मा : हरियाणा सिक्ख पंथक दल के प्रवक्ता जगदेव सिंह गाबा ने मांग की है दिल्ली जंतर मंतर पर इक्ट्ठा हुए छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। गाबा ने कहा कि दिल्ली जंतर मंतर पर इक्ट्ठा हुए छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है तथा बच्चो को बेरहमी से पीटा जा रहा है जो कि सरासर सरकार की नाकामी दर्शा रहा है। उन्होंने कहा है कि बच्चों को पुलिस प्रशासन द्वारा लावारिस लाशों की तरह घसीटा जा रहा है जब कि बच्चे जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक बैठे धरना दे रहे थे। गाबा ने कहा कि बार बार पेपर लीक होना सरकार की नाकामी दर्शाता है और छात्रों को बार बार पेपर लीक होने से परेशानी होती है तथा पेपर तैयारी में काफी समय तथा पैसा लगता है। उन्होंने कहा कि देश के कोने कोने से छात्र जो दिल्ली जंतर मंतर पर इक्ट्ठा हुए हैं सभी 20 साल से लेकर 25 साल तक की आयु के बच्चे हैं जो भूखे प्यासे शान्ति से प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार बच्चों के साथ अन्याय कर रही है। जगदेव सिंह गाबा ने दिल्ली गुरुद्वारा श्री सीसगंज साहिब और गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब की मैनेजमेंट कमेटी से अपील की है कि जंतर मंतर पर इक्ट्ठा हुए छात्रों के लिए खाने पीने के लिए लंगर की व्यवस्था करें।
शाहाबाद। मांग करते जगदेव सिंह गाबा।


