प्रजातंत्र में व्यक्तियों का मतदान देश की एकता और अखंडता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है- प्रियंका प्रियदर्शिनी

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न:
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति
मेहनगर,आजमगढ़।
11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेहनगर तहसील परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी ने कार्यक्रम में पधारे सहभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रजातंत्र में व्यक्तियों का मतदान देश की एकता और अखंडता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मत का अधिकार हमें संवैधानिक रूप से प्राप्त है। हमें अपने मत का प्रयोग प्रत्येक स्थिति में करना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि हम पहले वोटर बनें और समय आने पर राष्ट्र निर्माण के लिए अपने मत का प्रयोग सशक्त रूप से करें।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय बालिकाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। माँ चन्द्रावती देवी महिला महाविद्यालय और अल्ट्रा मॉडर्न महिला महाविद्यालय की बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस अवसर पर तहसीलदार सर्वेश कुमार सिंह गौर, पुलिस प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा, अंगद यादव, हरिलाल यादव, पत्रकार सुधीर चन्द्र अस्थाना, दुर्गा प्रसाद सिंह, मुकेश सिंह, अशोक सिंह, राजेश सिंह, राम जनम सिंह, कमलेश कुमार मधुकर, कमलेन्द्र तिवारी सहित तहसील के समस्त कर्मचारी और क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਵੋਟ ਦਾ ਸਹੀ ਅਤੇ ਜ਼ਰੂਰੀ ਇਸਤੇਮਾਲ, ਸਾਡਾ ਫਰਜ਼ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰ - ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ

Tue Jan 26 , 2021
ਮੋਗਾ: ਕੈਪਟਨ ਵੋਟ ਦਾ ਸਹੀ ਅਤੇ ਜ਼ਰੂਰੀ ਇਸਤੇਮਾਲ, ਸਾਡਾ ਫਰਜ਼ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰ – ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਵੋਟਰ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟਰ ਸ਼ਨਾਖ਼ਤੀ ਕਾਰਡਾਂ ਦੀ ਵੰਡ ਸਥਾਨਕ ਡੀ ਐਮ ਕਾਲਜ ਆਫ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਵਿਖੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਵੋਟਰ ਦਿਵਸ ਸਬੰਧੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ […]

You May Like

advertisement