कुआं बना श्री हेमंत साहू के जीवन में बदलाव की वजह, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

जांजगीर-चांपा 31 मार्च 2026/ कभी खेती के लिए पूरी तरह से बारिश पर निर्भर रहने वाले किसान श्री हेमंत साहू के लिए सिंचाई की स्थायी व्यवस्था एक सपने जैसी थी, लेकिन अब यह सपना साकार हो चुका है। विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम सरवानी में मनरेगा के तहत किए गए कुआं निर्माण ने किसान श्री हेमंत साहू के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर दिया है। श्री साहू बताते हैं कि एक समय ऐसा था जब उनके खेत सूखे रहते थे। सिंचाई के अभाव में वे साल में केवल एक ही फसल ले पाते थे। परिवार की जरूरतें पूरी करना चुनौती बन जाती थी और भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी रहती थी।
      वर्ष 2023-24 में मनरेगा योजना के तहत उनके खेत में व्यक्तिगत कुआं निर्माण स्वीकृत हुआ। लगभग 2.99 लाख रुपये की लागत से बने इस कुएं ने न सिर्फ स्थायी सिंचाई का समाधान दिया, बल्कि 357 मानव दिवस का रोजगार भी सृजित किया। इससे गांव के मजदूरों को भी रोजगार मिला और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। ग्राम पंचायत सरवानी के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और तकनीकी अमले के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। कुएं के निर्माण के बाद श्री हेमंत साहू अब वे सिर्फ एक फसल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साल भर विभिन्न सब्जियों की खेती कर रहे हैं। कुएं के निर्माण के बाद अब हेमंत साहू के खेत में सालभर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे वे टमाटर, बैंगन, भिंडी, पत्तागोभी, लौकी, मिर्च, करेला, खीरा और ककड़ी जैसी विभिन्न सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है।
      किसान श्री हेमंत साहू कहते है कि कुएं निर्माण की वजह से हर मौसम में खेती संभव हो गई है। हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और अब हम भविष्य को लेकर ज्यादा आत्मविश्वासी हैं। यह कहानी केवल एक किसान की सफलता नहीं, बल्कि यह दर्शाती है कि सही योजना, सामूहिक प्रयास और मेहनत से ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। मनरेगा के इस कार्य ने न सिर्फ सिंचाई की समस्या हल की, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक: कोमलबाई की जिंदगी में आया सम्मान और सुकून का उजाला

Tue Mar 31 , 2026
महतारी वंदन योजना से मिला संबल, प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया सुरक्षित घर जांजगीर-चांपा 31 मार्च 2026/ नवागढ़ विकासखंड के ग्राम धाराशिव की रहने वाली श्रीमती कोमल बाई चौहान की कहानी सिर्फ एक घर बनने की नहीं, बल्कि संघर्ष, उम्मीद और आत्मसम्मान की कहानी है। कभी मिट्टी और छप्पर से […]

You May Like

Breaking News

advertisement