उपजा के संगठन मंत्री पर टूटा दुखों का पहाड़ अनुज वधू के बाद पत्नी का हुआ निधन

उपजा के संगठन मंत्री पर टूटा दुखों का पहाड़ अनुज वधू के बाद पत्नी का हुआ निधन

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या 

रूदौली तहसील अंतगर्त मवई विकास खंड क्षेत्र के वॉयस ऑफ लखनऊ दैनिक अखबार के पत्रकार व उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के संगठन मंत्री अम्ब्रेश यादव उर्फ पप्पू की पत्नी अनीता यादव की आकस्मिक मौत हो गई।

अभी दो दिन पहले ही इनके भाई पंकज यादव की पत्नी का भी निधन हो चुका है।

उसी के बाद से पत्रकार पप्पू यादव की पत्नी अनीता यादव की हालत भी बिगड़ गई थी जिन्हें परिजनों द्वारा बाराबंकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास मवई थाना क्षेत्र के मथुरा का पुरवा गांव में किया गया।

पत्रकार पप्पू यादव की पत्नी अनीता यादव की मौत की खबर ने पत्रकारिता जगत सहित पूरे तहसील क्षेत्र सहित जिले के लोगों को झकझोर कर रख दिया।

पत्रकार पप्पू यादव की पत्नी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत सहित पूरे मवई व रूदौली क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

लोग इस घटना को काफी असहनीय और पीड़ादायक बताकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

उपजा ने प्रकट किया गहरा दुःख

उपजा के संगठन मंत्री अम्ब्रेश यादव उर्फ पप्पू की पत्नी के निधन पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) अयोध्या इकाई के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, जेपी गुप्ता, जगदम्बा श्रीवास्तव, उपजा अयोध्या की रुदौली इकाई के तहसील अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट, डॉ0 मो0 शब्बीर, अनिल कुमार मिश्रा, प्रह्लाद तिवारी, जितेंद्र कुमार यादव नीरज, राकेश कुमार यादव, विकास वीर यादव, प्रवेश पांडेय, विनोद मिश्रा, नितेश सिंह, आलम शेख, अमरेश कुमार यादव, सतीश यादव, डा0 संतराम यादव, शिव शंकर वर्मा, दिलीप कुमार यादव, अलीम कशिश, क़ाज़ी इबाद शकेब, अनिल कुमार मिश्र, आदित्य पाठक, अमरजीत सिंह, जय सिंह विश्वकर्मा, सैय्यद ताहिर रिजवी, आलोक कुमार, दीपांकर दीप, शुभम दुबे, अरुण कुमार यादव, शशिकांत मिश्रा, पवन कुमार, भैया अखिलेश यादव, प्रमोद शर्मा, रामजी गुप्ता, संतोष यादव, शारिक खां, मुज्तबा खां, राकेश यादव, रमेश यादव, बृजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार यादव, अबूबकर खान, फतेह खान, सुरजीत शर्मा, पुष्पराज रस्तोगी, अनवर जमाल प्रवीण चौहान ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के साथ साथ ईश्वर उनकी की पत्नी को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान की प्रार्थना की।इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रूदौली सर्वजीत सिंह, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली, उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह, समाजसेवी विनोद सिंह, समाजसेवी जगन्नाथ यादव, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष राम प्रेस यादव, अश्वनी यादव, निर्मल शर्मा, दिनेश यादव (कार्यालय प्रभारी विधायक जनसहयोग), शिवनाथ यादव, अमरेंद्र कुमार पिंटू, सहित अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़। बिना मास्क लगाये कार्य कर रहे 5 कर्मचारियों पर लगाया 5-5 सौ रुपये का जुर्माना

Thu Apr 29 , 2021
मण्डलायुक्त ने अपने कार्यालय भवन में स्थापित कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण बिना मास्क लगाये कार्य कर रहे 5 कर्मचारियों पर लगाया 5-5 सौ रुपये का जुर्माना       आजमगढ़ 29 अपै्रल — मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत वृहस्पतिवार को अपने कार्यालय भवन स्थित समस्त कार्यालयों की साफ सफाई, सेनेटाइज़िंग व्यवस्था, कर्मचारियों द्वारा मास्क लगाने, सोशल डिस्टोन्सिंग सहित कोविड-19 की गाइड लाइन से सम्बन्धित अन्य बिन्दुओं के अनुपालन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मण्डलायुक्त कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में कुल 5 कर्मचारी बिना लगाये कार्य करते पाये गये। मण्डलायुक्त श्री पन्त ने इस स्थिति सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए उन सभी 5 कर्मचारियों पर 5-5 सौ रुपये जुर्माना आरोपित करते हुए उनके वेतन से उक्त धनराशि की कटौती कर सम्बन्धित राजगीय कोष में जमा कराने हेतु सम्बन्धित आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया।       मण्डलायुक्त श्री पन्त द्वारा किये गये निरीक्षण में जहाॅं उनके कार्यालय में 2 कनिष्ठ सहायक एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिना मास्क के ड्यूटी पर पाये गये वहीं सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय एवं उप निदेशक, राष्ट्रीय बचत के कार्यालय में एक-एक कर्मचारी बिना मास्क लगाये ड्यूटी पर पाये गये। उन्होंने इस स्थिति पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यालय में स्थापित मण्डलीय कोविड कन्ट्रोल रूम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा एवं अन्य प्रचार माध्यमों से एक वर्ष से अधिक समय से निरन्तर मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेन्सिंग के अनुपालन आदि के प्रति सजग किया जा रहा है। बावजूद इन कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 की गाईड लाइन की अवहेलना करते हुए बिना मास्क लगाये कार्य करने से स्पष्ट होता है कि इन कर्मचारियों द्वारा प्रोटोकाल का उल्लंघन किये जाने के साथ ही कोरोना वायरस जैसी महामारी से स्वयं के साथ ही अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति भी उदासीनता एवं लापरवाही बरती गयी है, जो एक गंभीर मामला है। उन्होंने निर्देश दिया कि इन कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी गाईड लाइन एवं समय-समय पर निर्गत शासनादेशों का उल्लंघन किया गया है, इसलिए भविष्य के प्रति सजग करने हेतु रू0 500-500 प्रति कर्मचारी से जुर्माने के तौर पर उनके वेतन से कटौती करते हुए समबन्धित राजकीय कोष में जमा कराया जाय। मण्डलायुक्त श्री पन्त ने इसी क्रम में समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मास्क एवं सेनेटाइज़र का प्रयोग हर हालत में सुनिश्चित करायें। उन्होंने आगाह किया कि उनके द्वारा नियमित रूप से कार्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण में किसी भी दशा में गाइड लाइन के अनुपालन मे शिथिलता और लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। निरीक्षण के समय अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

advertisement