लापरवाही की भेंट चढ़ी महिला,प्रसव के बाद महिला की मौत, गुसाईं महिलाओं ने घेरा अस्पताल

लापरवाही की भेंट चढ़ी महिला,
प्रसव के बाद महिला की मौत, गुसाईं महिलाओं ने घेरा अस्पताल!
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिला अस्पताल में रविवार देर रात प्रसव के बाद किए गए ऑपरेशन के दौरान एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिसके बाद रोती हुईं महिलाओं और ग्रामीणों ने अस्पताल में घेरा डाल दिया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक आशा पत्नी प्रवीण नौटियाल निवासी चमारौली गांव, ब्रहखाल रविवार सुबह पांच बजे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। सुबह 10 बजे ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। लेकिन शाम छह बजे फिर आशा के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे दानी निकालने के लिए एक और ऑपरेशन करना पड़ेगा। देर रात प्रवीण दवाओं के लिए भटकता रहा। वहीं ऑपरेशन के बाद आशा की मौत हो गई।
आशा की मौत से गुस्साई और दुखी महिलाओं व ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह अस्पताल को घेर लिया। महिलाओं की आंखें नम दिखीं। उन्होंने कहा कि आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक आशा का शव नहीं उठने दिया जाएगा। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पूरा गांव अस्पताल में एकत्र हो गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:जन जन तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं

Mon Sep 20 , 2021
रुड़की , ओ बी सी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मोदी सरकार को 7 वर्ष हो चुके है इस दौरान सर्व समाज के लिए काम किया गया है और आज बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब हर गाँव मे […]

You May Like

advertisement