महिला का अपहरण कर चलती कार में मारी गोली, गांधी उद्यान के पास फेंका

महिला का अपहरण कर चलती कार में मारी गोली, गांधी उद्यान के पास फेंका

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शनिवार को शहर में एक सनसनीखेज वारदात में कुछ अज्ञात लोगों ने एक महिला का अपहरण कर लिया और चलती कार में उसे गोली मार दी। इसके बाद उसे गांधी उद्यान के पास सड़क पर फेंककर आरोपी फरार हो गए।
पीड़िता की पहचान वीर सावरकर नगर निवासी 45 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है, जो तलाकशुदा है। घटना उस समय हुई जब वह खुर्रम गोटिया स्थित 300 बेड हॉस्पिटल के पास किसी काम से गई थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार काले रंग की कार में सवार लोगों ने जबरन महिला को कार में बैठाया और कुछ ही दूरी पर गोली मार दी।स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सड़क किनारे पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे और महिला का हाल जाना। एसपी सिटी ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है, लेकिन फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नव विक्रम संवत 2082 के आगमन पर आदित्य वाहिनी और नंद वाहिनी के पंजाब प्रधान विनोद शर्मा फिरोजपुर छावनी शाखा के प्रधान विशाल गुप्ता द्वारा एसपीएस नर्सिंग कॉलेज और विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में प्रकृति का संदेश देते हुए लगवाए पीपल के वृक्ष

Mon Mar 31 , 2025
नव विक्रम संवत 2082 के आगमन पर आदित्य वाहिनी और नंद वाहिनी के पंजाब प्रधान विनोद शर्मा फिरोजपुर छावनी शाखा के प्रधान विशाल गुप्ता द्वारा एसपीएस नर्सिंग कॉलेज और विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल में प्रकृति का संदेश देते हुए लगवाए पीपल के वृक्ष (पंजाब) फिरोजपुर 30 मार्च {कैलाश शर्मा जिला विशेष […]

You May Like

Breaking News

advertisement