कुरुक्षेत्र की महिलाओं ने किसान महिलाओं को कंबल भेंट कर और फूल मालाओं से सम्मानित किया।

कुरुक्षेत्र की महिलाओं ने किसान महिलाओं को कंबल भेंट कर और फूल मालाओं से सम्मानित किया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

महिलाएं किसानों के लिए कर रही हैं चाय, पानी तथा भोजन का प्रबंध।

कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी :- ग्लोबल इवेंट्स ऑर्गेनाइज़ेशन ट्रस्ट के चेयरमैन, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े एडवोकेट मधु सूदन बवेजा ने बताया कि मंगलवार को महिला कांग्रेस नेत्री निशी गुप्ता के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र की उन किसान महिलाओं को सम्मानित किया जो अपने किसान भाइयों के लिए चाय, पानी तथा भोजन इत्यादि बनाने में सहयोग दे रही हैं। इस मौके पर किसान महिलाओं को कंबल देकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बवेजा ने कहाकि ऐसे सर्दी के मौके पर किसान महिलाओं का साहस सम्मान योग्य है। इस मौके पर मीना सिंह, कमलेश धीमान, राजरानी, दुलारी, सत्या शर्मा तथा किसान मोर्चा के कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष मधुसूदन बवेजा के साथ युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। निशी गुप्ता ने सभी सहयोग करने वाले लोगों का किसानों का तथा महिला किसानों की ओर से भी धन्यवाद किया। जो इतनी सर्दी में भी किसानों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहाकि आज वास्तव में देश के अन्नदाता को देशवासियों के साथ की जरूरत है।
किसान महिलाओं को सम्मानित करते हुए कुरुक्षेत्र के लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में मनाई गई गुरु गोबिंद सिंह जयंती गुरु गोबिंद सिंह के साहस और आदर्शों से करवाया गया अवगत।

Tue Jan 19 , 2021
केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में मनाई गई गुरु गोबिंद सिंह जयंतीगुरु गोबिंद सिंह के साहस और आदर्शों से करवाया गया अवगत। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी :- देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम […]

You May Like

advertisement