ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं

कोंडागांव, 29 अप्रैल 2026/ जनपद पंचायत कोंडागांव के दूरस्थ ग्राम पंचायत कुधुर में समूह की महिलाएं सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत कर रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के निर्देशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन तथा जिला मिशन प्रबंधक श्री विनय सिंग के पर्यवेक्षण में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।

समूह की महिलाओं ने सीआईएफ एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से 4 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर सीमेंट ईंट निर्माण कार्य प्रारंभ किया। सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आत्मविश्वास के साथ स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ीं। आज उनके द्वारा निर्मित मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण ईंटों की मांग आसपास के गांवों में लगातार बढ़ रही है।

पूर्व में जहां महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, वहीं अब वे आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इस पहल से न केवल समूह की महिलाओं को नियमित रोजगार मिला है, बल्कि गांव के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। ईंट निर्माण से महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। साथ ही उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर आत्मनिर्भरता का संदेश दे रही हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह पहल सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। ग्राम पंचायत कुधुर की यह पहल ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक उत्कृष्ट उदाहरण है। महिलाओं को अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बस्तर जिले के  87 तीर्थ यात्रियों को किया गया रवाना

Wed Apr 29 , 2026
जगदलपुर, 29 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 28 अप्रैल 2026 की शाम को बस्तर जिले के कुल 87 तीर्थ यात्रियों को टाउन हॉल के सामने बस से रवाना किया गया। यात्रियों को दुर्ग के लिए रवाना करते समय नगर निगम सभापति श्री […]

You May Like

advertisement