शहर को विकास के कार्य अनवरत जारी रहेगा – विधानसभा अध्यक्ष, नगर पालिका जांजगीर-नैला में 7 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

जांजगीर-चांपा, 22 फरवरी, 2022/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि नहरिया बाबा और ईश्वर की कृपा से नगर पालिका जांजगीर-नैला के विकास के कार्य लगातार जारी रहेंगे।
 वे आज नहरिया बाबा मंदिर प्रांगण में 7 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नगर वासियों के कल्याण की कामना करते हुए सभी लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़ेवाल स्वागत भाषण देते हुए प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया।
नहर मार्ग रोशनी से जगमगाया –
     डॉ. महंत ने ट्यूबलर पोल का बटन दबाकर उद्घाटन किया। बटन दबाते ही नहरिया बाबा मंदिर मार्ग रोशनी से जगमगा उठा। ट्यूबलर पोल के शुभारंभ हो जाने से इस मार्ग में रात में भी नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
 डॉ महंत ने किया 7 करोड रुपए  के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास –
     विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर 14वें वित्त मद से स्वीकृत हुई राशि लगभग 5 करोड़ से नगर के विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड नाली निर्माण कार्य, श्री सिद्ध नहरिया धाम से नहर पुल तक पोल का विस्तार के साथ कचहरी चौक से लालू स्वीट्स तक और नहर से लेकर पेण्ड्री मोड़ तक ट्यूबलर पोल का विस्तार कार्य का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष के कर कमलों से किया गया। इसकी लागत  1.20 करोड़ रूपये है।  नगर के दो वार्डों में प्रस्तावित पौनी पसारी लागत लगभग 1 करोड़ रूपये के कार्याे का भूमि पूजन किया गया।
      समारोह संचालन पार्षद श्री विवेक सिसोदिया ने किया।
 इस अवसर पर विधायक श्री नारायण प्रसाद चंदेल, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर, नगर पंचायत सारागांव के अध्यक्ष श्री रामकृष्ण सूर्यवंशी, सर्वश्री दिनेश शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रवि पाण्डेय, रफीक सिद्धकी, संतोष शर्मा, श्रीमती भगवती यादव, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती शेषराज हरवंश , हितेश यादव, व्यास नारायण कश्यप, गुलजार सिंह,मदन लाल अग्रवाल, रमेश पैगवार सहित कार्यकर्ता गढ़ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान अग्रसेन की मूर्ति का किया अनावरण, नया अग्रसेन भवन निर्माण का किया भूमि पूजन

Tue Feb 22 , 2022
जांजगीर-चांपा ,22 फरवरी, 2022/ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज अग्रसेन चौक नैला में भगवान अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने नैला में पुराना अग्रसेन भवन के पास नया अग्रसेन भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। जिले के प्रभारी मंत्री और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह […]

You May Like

Breaking News

advertisement