बिहार:कसबा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओ ने अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया

कसबा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओ ने अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया

संवाददाता विक्रम कुमार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री देशरत्न अटल बिहारी वाजपेई की 97वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान अटलजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
शनिवार को गढ़बनैली के बी.डी. जेनानी महाविद्यालय के प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कसबा के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार दास शामिल हुए।
सर्व प्रथम अटल जी के तैल्यचित्र कसबा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। वहीं मंच का संचालन राजेन्द्र प्रसाद साह ने किया।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वमान्य, सर्वप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए कई योजनाएं चलाईं। उनके अटल इरादे परमाणु बम का परीक्षण तथा कारगिल युद्ध में देखने को मिला। अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से देश के सभी गांवों को सड़क से जोड़ने की शुरुआत की थी। जयंती समारोह में अटल जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर विनोद मंडल, अशोक केसरी, संतोष सिंह, सतीश चंद्र दास, विजय मंडल, लक्ष्मण मंडल, सुरेश प्रसाद शर्मा, राजदेव सिंह, गुड्डू सिंह रूपेश कुमार एवं कस्बा मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:गुलशने अदब के द्वारा कवि गोष्ठी

Sat Dec 25 , 2021
गुलशने अदब के द्वारा कवि गोष्ठी फारबिसगंज (अररिया) गुलशने अदब फारबिसगंज के तत्वाधान में एक कवि गोष्ठी संजय कुमार कुंदन के सम्मान में हसमत सिद्दीकी के आवास पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संवदिया के संपादक मांगन मिश्र मार्तंड ने की। जबकि मंच संचालन हसमत सिद्दीकी ने किया। गुलशने अदब […]

You May Like

Breaking News

advertisement