वैशाख अमावस्या के पूजन का है विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी

वैशाख अमावस्या के पूजन का है विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 27 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को वैशाख अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ वैशाख अमावस्या के अवसर पर पूजन करवाया गया। श्रद्धालुओं ने सर्वकल्याण, सुख समृद्धि, शांति एवं स्वास्थ्य की कामना से हवन यज्ञ भी किया। साथ ही हवन के उपरांत शिव मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया गया। इस पूजन में विशेष तौर पर करनाल से यजमान के तौर पर पंकज, नाथी राम गुप्ता, रेणुका गुप्ता, सुरजीत सिंह, लोकेश संधू, मयंक शर्मा व डा. दिलबाग सिंह इत्यादि शामिल हुए। रविवार होने के कारण भगवान शिव के परम भक्त ऋषि मारकंडेय का भी पूजन एवं अभिषेक किया गया। साथ ही मीठे चावलों का प्रसाद भी वितरित किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि वैशाख अमावस्या को धार्मिक दृष्टि से विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिन पितरों को समर्पित है और इस दिन स्नान, दान और पूजा-अर्चना करने से पितरों को मोक्ष मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा से प्रार्थना की जाती है कि किसानों की मेहनत बिना भी किसी व्यवधान के सफल हो तथा सभी स्वस्थ व सुख समृद्ध रहें। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि वैशाख अमावस्या के उपरांत परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया इत्यादि का लोगों को वर्ष भर इंतजार रहता है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी विनायक, बिल्लू पुजारी, आकाश पुरी एवं भाना राम इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी श्रद्धालुओं को पूजन एवं अभिषेक करवाते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेक्टर 7 वासियों ने बैंड- बाजे के साथ निकाली भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा

Mon Apr 28 , 2025
सेक्टर 7 वासियों ने बैंड- बाजे के साथ निकाली भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 27 अप्रैल : भगवान परशुराम सेवा समिति सेक्टर -7 के सौजन्य से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा गाजे- बाजे के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा निकालने से पहले पहलगाम कश्मीर मे […]

You May Like

advertisement