हरदोई: रेगुटलर लीक होने से लीक होने से सिलेंडर मे लगी आग युवक झुलसा

हरदोई: रेगुटलर लीक होने से लीक होने से सिलेंडर मे लगी आग युवक झुलसा।                       

 नितिन द्विवेदी संवाददाता हरदोई।                 

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव के खाना बनाते समय रेगुलेटर लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास करते समय एक युवक झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर बी ग्रेड टीम ने खासी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ककरा गांव निवासी अनीता शुक्रवार सुबह रसोई के अंदर गैस चूल्हे पर खाना बनाने जा रही थी। जैसे ही उसने चुल्ले का स्विच खोल कर माचिस जलाई तो रेगुलेटर के पास सिलेंडर में आग लग गई। यह देख अनिता अपनी रसोई से निकलकर जान बचाई और शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे पति धर्मराज ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह गंभीर रूप से झुलस गया। सिलेंडर में आग लगने की सूचना आसपास भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर बिग्रेड पुलिस और मौके पर पहुंच गई। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया की फायर बिग्रेड टीम के सहयोग से 1 घंटे की मकसद के बाद आग पर काबू पाया गया। 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर घर जाकर कर रहे सनातन धर्म का प्रचार एवं प्रसार

Fri Sep 9 , 2022
घर घर जाकर कर रहे सनातन धर्म का प्रचार एवं प्रसार भक्ति भजन ग्रुप फिरोजपुर की ओर से गणपति बप्पा की आराधना करने के लिए श्री मुकेश गोयल जी के गृह निवास स्थान पर जाकर किया गया सत्संग फिरोजपुर 08 सितंबर 2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= भक्ति भजन ग्रुप […]

You May Like

Breaking News

advertisement