कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का युवा एवं सांस्कृतिक विभाग करेगा स्थापना दिवस का आयोजन।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का युवा एवं सांस्कृतिक विभाग करेगा स्थापना दिवस का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष -94161-91877

कुरुक्षेत्र, 10 जनवरी :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से 11 जनवरी 2021 को प्रातः 10ः30 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति धरोहर हरियाणा संग्रहालय का कैलेंडर तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का कैलेंडर भी रिलीज करेंगे। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया की विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के मौके पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की विगत 64 सालों की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन उसी स्थान पर हो रहा है जहां पर 11 जनवरी 1957 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्थापना की नींव रखी थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों तथा गैर शिक्षक कर्मचारियों का सामूहिक रूप से स्थापना स्थल पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामूहिक चित्र भी होगा। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस का आयोजन कम्युनिटी सेंटर में किया जा रहा है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी हवन यज्ञ में शामिल होकर अपनी आहुति देंगे इसके साथ ही प्रदर्शनी के माध्यम से विश्वविद्यालय की उपलब्धियां एवं अतीत की यादों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा करेंगे। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित आयोजन में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले डॉ. मंजुला चौधरी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अनिल वशिष्ठ सहित विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयास संस्था शाखा अंबाला द्वारा निकाली प्रथम पैदल जागरूकता यात्रा।

Sun Jan 10 , 2021
प्रयास संस्था शाखा अंबाला द्वारा निकाली प्रथम पैदल जागरूकता यात्रा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 हम सबकी एक ही मांग, बंद हो भुक्की और भांग। अंबाला :- आज विजय रत्न चौंक से प्रयास संस्था शाखा अंबाला द्वारा प्रथम पैदल जागरूकता यात्रा निकाली गई। यह रैली नशे […]

You May Like

Breaking News

advertisement