हमारे देश के युवा विदेशों में जाकर भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं सुभाष बराला

हमारे देश के युवा विदेशों में जाकर भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं सुभाष बराला।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हिसार : हिसार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि आज का युवा पढ़ाई के क्षेत्र में टेक्निकल डिग्री हासिल करके अपने आप को आगे बढ़ाना चाहता है हमारे देश के युवा काफी होनहार है ऐसे में हमारे देश के युवाओं की मांग विदेशों में बढ़ रही है सुभाष बराला ने कहा कि हमारे देश के काफी युवा विदेशों में जाकर अपने प्रदेश का अपना व अपने परिजनों का नाम रोशन कर रहे हैं वही अपनी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने का काम कर रहे हैं। सुभाष बराला आज हिसार के पीएलए स्थित स्प्रिंट ग्लोबल सर्विसिस के उद्घाटन समारोह पर पहुंचे थे उन्होंने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार युवाओं के लिए नए-नए रोजगार देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा आज विदेशों में जाकर अपना नाम कमा रहे हैं सुभाष बराला ने हरियाणा में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर कहा कि सरकार द्वारा किसानों की हर तरह से मदद की जा रही है जिन किसानों का फसलों का नुकसान हुआ है उन्हें ज्यादा से ज्यादा सरकार द्वारा मुआवजा दिलाया जाएगा सेंटर के संचालक सर्वजीत गिल ने बताया कि अब युवाओं का विदेश जाने का सपना आसानी से साकार हो सकेगा उन्होंने बताया कि उनका सेंटर हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त है उन्होंने अभी तक 400 से अधिक युवाओं को विदेशों में पढ़ाई के लिए भेजा है उन्होंने कहा कि बच्चों को तैयारियां करवा कर टेस्ट पास करवा कर विदेशों में भेजा जाता है कई युवाओं को विदेशों में पीआर मिली हुई है उन्होंने यही कहा कि जो युवा विदेश में जाना चाहते हैं वह आसानी से जा सकते हैं थोड़ा मेहनत करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा विदेश भेजने के नाम पर एडवांस पेमेंट नहीं ली जाती विदेश भेजने के बाद ही उनका मेहनताना लिया जाता है उन्होंने कहा कि उनके सेंटर पर साफ-सुथरे ढंग से निष्पक्ष ढंग से ईमानदारी से काम करके विदेशों में युवाओं को भेजा जाता है इस मौके पर विक्रम सिंह ,राजन तूर, राजकुमार सिंह , मनजीत नैन रणधीर सिंह , तेज सिंह तूर, सतबीर सिंह , धर्मवीर सिंह बसाऊ पातड़, बीजेपी नेता मनदीप बिश्नोई ,बीजेपी नेता प्रवीण पोपली , रायसिंह ,रामचंद्र नैन, प्राची अनु इत्यादि स्टाफ मौजूद रहा।
रूबरू होते पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਦੀ ਵੰਡ ਜਾਰੀ, ਸਤਲੁਜ ਦਾ ਪਾਣੀ ਉਤਰਣਾ ਸ਼ੁਰੂ

Wed Jul 19 , 2023
ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਦੀ ਵੰਡ ਜਾਰੀ, ਸਤਲੁਜ ਦਾ ਪਾਣੀ ਉਤਰਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹਰੀ ਕੇ ਹੈਡ ਵਰਕਸ ਤੋਂ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਘੱਟ ਕੇ 44577 ਕਿਉਸਿਕ ਹੋਈ — ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ, 19 ਜੁਲਾਈ 2023 [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]: – ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ‘ਚ ਪਹਿਲਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਘੱਟ […]

You May Like

advertisement