,सिकटी में बाढ़ प्रभावित गांव का जिप अध्यक्ष ने किया दौड़ा।
,विभागीय अभियंता से जल्द समाधान करने का दिया निर्देश।
कैप्शन , घर में नूना नदी का पानी घुसा ,स्थिति का जायजा लेते जिप अध्यक्ष।
अररिया
अररिया जिले का सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित प्रखंड सिकटी में इस वर्ष फिर नूना और बकरा नदी ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। बरसात के पहले ही तीन बार लगातार नूना और बकरा नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि के कारण प्रखंड के दर्जन भर से अधिक गांव और टोले में बाढ़ का पानी फैल गया।जिसको लेकर नदी किनारे बसे लोगों में भय और दहशत का माहौल है।भय के कारण लोगो रात जग्गा करने को मजबूर है।सिकटी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों ने जिला परिषद अध्यक्ष से अपनी समस्या से अवगत कराया ।जिप अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू जो इस इस क्षेत्र से लगातार जिला पार्षद भी हैं लोगो की समस्या को देखने सिकटी प्रखंड के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित पंचायत पड़रिया में का दौड़ा किया ।पंचायत पहुंचकर सबसे पहले जिप अध्यक्ष पड़रिया के सबसे अधिक प्रभावित गांव बांसबारी ,घोड़ा चौक ,सिघिया गांव का दौड़ा कर बाढ़ प्रभावित लोगो से भेंटकर उनकी समस्या से अवगत हुए। नूना नदी के जल स्तर में हुए तेजी से वृद्धि के कारण सड़क से आबादी वाले इलाके में पानी घुसा हुआ है।पप्पू अजीम ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित पड़रिया का वार्ड नंबर दो और तीन है। जहां पक्की सड़क का कटान भी तेजी से हो रहा है।जिप अध्यक्ष आफताब अजीम ने प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया को जल्द ही बाढ़ से निजात के उपाय किए जाएंगे।कटान स्थल को चिन्हित कर समाधान के उपाय किए जाएंगे।पप्पू अजीम ने ऑन द स्पॉट विभागीय अभियंता से बात कर स्थिति से अवगत कराते हुए समाधान का उपाय करने का निर्देश दिया।जिप अध्यक्ष नूना नदी के पश्चिमी छोड़ पर बन रहे तटबंध के कार्यों का निरीक्षण किया।अभियंता एवं संवेदक को जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया साथ ही गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दास्त नही करने की बात कही।जिप अध्यक्ष के साथ स्थानीय मुखिया भी मौजूद थे।विदित हो कि जिला पदाधिकारी भी इस बाढ़ प्रभावित इलाके के दौड़ा कर स्थिति का जाएजा ले चुकी हैं