भीमबर बाजार स्थित कंपोजिट शॉप अंग्रेजी शराब एवं बियर की दुकान में शुक्रवार रात चोरी

बिलरियागंज। भीमबर बाजार स्थित कंपोजिट शॉप अंग्रेजी शराब एवं बियर की दुकान में शुक्रवार रात चोरी हो गई। चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब छह लाख रुपये की शराब व बियर और लगभग 75 हजार रुपये नकद उठा ले गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
अकबरपुर गांव निवासी सेल्समैन अमनदीप पुत्र सुभाष यादव के अनुसार वह शुक्रवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर काउंटर अस्त-व्यस्त था और कई पेटी शराब व बियर गायब थीं। गल्ले में रखे 75 हजार रुपये भी नहीं मिले।
दुकान मालिक चंद्रशेखर यादव निवासी कंधरापुर के रहने वाले हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
थानाध्यक्ष सुनील दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ होली मिलन समारोह

Sun Mar 1 , 2026
के अवसर पर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना जी से होली के अवसर पर मोमेंटो देकर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लेते हुए होली की शुभकामनाएं देते हुए जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार जी को मोमेंटो देकर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लेते हुए होली के शुभकामनाएं देते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement